Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीबीसी फन एंड गेम्स

दीप्ति कार्की

बीबीसी संवाददाता

कार्यक्रम के इस अंक में आप सुन सकते हैं विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सुशील कुमार को.

सुशील कहते हैं कि इस स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतना आसान नहीं होता.

सुशील ऐसे पहले भारतीय पहलवान हैं जो किसी विश्व प्रतियोगिता को जीते हैं.

घर वापसी पर सुशील का भव्य स्वागत हुआ, उनके प्रशंषकों ने ढोल नगाड़े बजा कर हवाई अड्डे पर उनका अभिनन्दन किया.

वैसे सुशील का अभिनन्दन यहीं ख़तम नहीं हुआ, बल्कि सरकार ने भी उन्हें पुरस्कृत करने कि सोची.

खेल मंत्री एम एस गिल ने बुलाया सुशील को ताकि वो उन्हें समानित कर सके. सुशील के साथ इस मौके पर मौजूद थे उनके गुरु सतपाल भी. और जब मौका आया फोटो खिचवाने का, तब गिल ने गुरु सतपाल को फ्रेम से बहार हो जाने को कहा.

और ज़ाहिर सी बात है कि सुशील को ये बात रास नहीं आई. लेकिन सुशील के गुरु सतपाल कहते हैं कि इन सब बातों में कुछ नहीं रखा है.

शो में आप सुन सकते हैं सुरेश कलमाड़ी को, जो कर रहे हैं तारीफ राष्ट्रमंडल खेलों के गेम्स विलेज की. वो इसे अंतर्राष्टीय स्तर का बता रहे हैं. साथ ही वो ये भी बता रहे हैं कि इस विलेज में खिलाडियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी.

शो में हैं राष्ट्रमंडल खेलों के शुभंकर शेरा. शेरा के कपडे़ पहन कर सब का मनोरंजन कर रहे हैं सतीश.

वो कहते हैं जब से वो शेरा बने हैं उनकी ज़िन्दगी ही बदल गयी है.

बीबीसी फन एंड गेम्स में आप सुन सकते हैं राफेल नडाल को भी जिन्होंने पहली बार जीता यू एस ओपन. जीत के बाद उन्होंने अपने परिवार और प्रशंषकों का धन्यवाद किया.

इंग्लैंड के क्रिकेटर एन्ड्रयू फ़्लिंटॉफ़ ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है. और इसकी वजह है उनके घुटने कि चोट.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+