पी.वी.सिंधु होंगी ग्रुप-1 अधिकारी, आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दी हरी झंडी

अमरावती। भारत की सिल्वर गर्ल यानी पीवी सिंधु अब केवल एक एथलीट ही नहीं रह गई हैं बल्कि वो अब ग्रुप-1 की अधिकारी बन गई हैं। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पी.वी.सिंधु के ग्रुप-1 अधिकारी के तौर पर नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है, जिसके बाद सिंधु को जल्द ही राजस्व प्रबंधन अधिकारी के पद का नियुक्ति पत्र मिलने वाला है।

 लोक सेवा आयोग

लोक सेवा आयोग

आपको बता दें कि लोक सेवा में किसी भी तरह की नियुक्ति के लिए व्यक्ति को एपीपीएससी, चयन समिति या रोजगार कार्यालय के माध्यम से जाना पड़ता है, लेकिन सिंधु की नियुक्ति के लिए सरकार ने अपने 1994 के नियम में बदलाव किया।

आंध्र प्रदेश सरकार का प्रस्ताव स्वीकार किया

आंध्र प्रदेश सरकार का प्रस्ताव स्वीकार किया

सिंधु का जन्म हैदराबाद में हुआ था इसी कारण तेलंगाना सरकार ने भी उन्हें प्लॉट और पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। तेलंगाना ने भी सिंधु को नौकरी देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन सिंधु ने आंध्र प्रदेश सरकार का प्रस्ताव स्वीकार किया।

कुछ खास बातें

कुछ खास बातें

  • पीवी सिंधु का पूरा नाम पुसार्ला वेंकट सिंधु हैं।
  • पीवी सिंधु का जन्म 5 जुलाई 1995 को आंध्र प्रदेश में हुआ था।
  • सिंधु के पिता पी.वी. रमण और माता का नाम पी. विजया हैं।
  •  8 साल की उम्र

    8 साल की उम्र

    • रमण भी वालीबाल खेल में उल्लेखनीय कार्य हेतु वर्ष-2000 में भारत सरकार का प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
    • सिंधु मात्र 8 साल की उम्र से बैडमिंटन खेल रही हैं।
    • खिताब ही खिताब

      खिताब ही खिताब

      • सिंधू ने सबसे पहले सिकंदराबाद में इंडियन रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग और दूर संचार के बैडमिंटन कोर्ट में महबूब अली के मार्गदर्शन में बैडमिंटन खेलना शुरू किया।
      • 2009 में कोलम्बो में सब जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य। 2010 में ईरान में फाजिर अहमद अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में रजत।
      • 2010 में मेक्सिको में आयोजित जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं।
      • 2010 में उबेर कप के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल। जुलाई 2012 में एशिया यूथ अंडर-19 चैम्पियनशिप में पहला स्थान।
      • 2012 चाइना मास्र्ट्स सुपर सीरीज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं।
      • 2012 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उपविजेता। दिसम्बर 2012 में लखनऊ में आयोजित सैयद मोदी इंडिया ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट में उपविजेता। 2013 में मलेशिया ओपन खिताब जीता, करियर का पहला ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड खिताब।
      • पीवी सिंधु ने कराया JFW के लिए ग्लैमरस फोटोशूट

        पीवी सिंधु ने कराया JFW के लिए ग्लैमरस फोटोशूट

        रियो ओलंपिक में भारत का नाम रौशन करने वाली सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु ने हाल ही में JFW मैगजीन के लिए एक ग्लैमरस फोटोशूट कराया है जिसमें वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

Story first published: Friday, June 30, 2017, 14:05 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+