शाहरुख व सौरव के बीच मतभेद से इंकार
नई दिल्ली, 21 मईः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 'कोलकाता नाइट राइडर्स' टीम के मुख्य कार्यकारी जॉय भट्टाचार्य ने आज टीम के मालिक सुपर सितारा शाहरुख खान और कप्तान सौरव गांगुली के बीच मतभेद की अफवाह को पूरी तरह खारिज कर दिया।
इससे पहले आई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि शाहरुख और सौरव के बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद पैदा हो गए हैं। इनमें टीम चयन और कोच जान बुकानन को दिए जा रहे अतिरिक्त अधिकार जैसी बातें शामिल थीं।
भट्टाचार्य ने इन बातों को आधारहीन और गलत बताते हुएकहा, "हमें कुछ नहीं कहना है क्योंकि हमें लगता है कोई समस्या ही नहीं है। शाहरुख और सौरव के बीच मतभेद की बातें एकदम आधारहीन हैं। यह केवल पत्रकारों की अपनी दिमागी उपज है।"
उधर सौरव गांगुली ने भी कहा है कि उन्हें शाहरुख से कोई समस्या नहीं है। गौरतलब है कि कल रात राजस्थान रायल्स की टीम से हार जाने के बाद नाइट राइडर्स की हालत खराब है और उसे अंतिम चार में पहुंचने के लिए अब किसी चमत्कार की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications