For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट सीरीज में छाए रविचंद्रन अश्विन, 30 विकेट लेकर बना दिया अद्भुत रिकाॅर्ड

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहर देखने को मिला। इंग्लैंड की दूसरी पारी में अश्विने कप्तान जो रूट को चलता किया। इसी के साथ उन्होंने वो रिकॉर्ड बनाया, जो अभी तक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं बना सका।

दरअसल, अश्विन ने इस सीरीज में अपने नाम 32 विकेट किए। इससे पहले उन्होंने 2015 में भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 31 विकेट लिए थे। इसी के साथ अश्विन किसी टेस्ट सीरीज में दो बार 30 या उससे अधिक विकेट लेकर पहले भारतीय गेंदबाज बने। अश्विन सहित कुल सात गेंदबाजों ने अब तक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए 30 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। अश्विन के साथ, इस लिस्ट में बिशन सिंह बेदी, भागवत चंद्रशेखर, सुभाष गुप्ते, कपिल देव, हरभजन सिंह और विनू मांकड़ शामिल हैं। लेकिन अश्विन को छोड़कर बाकी 6 गेंदबाजों ने टेस्ट सीरीज में एक बार ही 30 या उससे अधिक विकेट लिए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अश्विन का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच अश्विन के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए थे। पहले मैच में अश्विन ने 9 विकेट लिए थे। उन्होंने दूसरे मैच में भी 8 विकेट लिए। तीसरा टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। अश्विन ने इस मैच में 7 विकेट लिए थे। अब चौथे टेस्ट में अश्विन ने पहली पारी में 3 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में भी 3 विकेट लिए। उन्होंने रूट को दूसरी पारी में आउट कर तीसरा विकेट लिया। इसके अलावा अश्विन ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 106 रनों की शतकीय पारी भी खेली थी।

Story first published: Saturday, March 6, 2021, 16:35 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+