For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

...तो इस कारण अश्विन को मिली जगह, 2017 से नहीं खेला कोई T20 मैच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान जब बुधवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए हुआ तो उसमें रविचंद्रन अश्विन का नाम शामिल था। अश्विन को शामिल होता देख कईयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि वो इस समय टीम में सबसे अनुभवी स्पिनर हैं जो यूएई पिचों पर बड़ा कमाल दिखा सकते हैं। अश्विन को हालांकि टीम में जगह बनाना मुश्किल रहा है। उन्हें 15 सदस्यीय टीम में चुना तो जाता है, लेकिन अंतिम ग्यारह में नहीं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनको माैका नहीं मिल पाया, जिस कारण मैनेजमेंट पर सवाल उठे। लेकिन टी20 विश्व कप में अश्विन बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चीफ सेलेक्टर बोले- रोहित के साथ ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग, पांड्या हैं फिट

2017 से नहीं खेला कोई T20 मैच

2017 से नहीं खेला कोई T20 मैच

हैरानी वाली बात है कि अश्विन को 2017 से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच खेलने का माैका नहीं मिला है। उन्होंने 9 जुलाई को विंडीज के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था। उनका आखिरी वनडे भी 30 जून को आया था, लेकिन बावजूद इसके अश्विन आईसीसी टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए कामयाब हो गए। सवाल यह है कि अश्विन को जगह कैसे मिली? तो इसका जवाब है उनका आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन। जी हां, आईपीएल के आधार पर अश्विन को टीम में जगह मिली है और इसका खुलासा खुद चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने किया है।

इसलिए टीम में अपने लिए जगह बनाई

इसलिए टीम में अपने लिए जगह बनाई

चेतन शर्मा ने स्वीकार किया कि आईपीएल के दौरान अच्छे प्रदर्शन के कारण मल्टी-टीम टूर्नामेंट के लिए उनका चयन हुआ। उन्होंने कहा, "रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में नियमित रूप से खेल रहे हैं। उन्होंने वहां अच्छा प्रदर्शन किया है। जब आप विश्व कप में जाते हैं, तो आपको एक ऑफ स्पिनर की जरूरत होती है, सभी को अंदाजा होता है कि यूएई में विकेट धीमे हो जाएंगे क्योंकि वहां आईपीएल भी खेला जाएगा। स्पिनरों को सहायता मिलेगी इसलिए ऑफ स्पिनर का होना महत्वपूर्ण है। वाशिंगटन सुंदर चोटिल हैं और अश्विन टीम के लिए अहम हैं। उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए उन्होंने टीम में अपने लिए जगह बनाई है।'' यह पूछे जाने पर कि टीम के चयन में आईपीएल ने कितनी भूमिका निभाई तो उन्होंने कहा, "आईपीएल एक बड़ा टूर्नामेंट है जहां दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलते हैं। तो आपको एक खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में पता चलता है। स्टैंडबाय का चयन इस बात को ध्यान में रखते हुए किया गया है कि खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं।"

अश्विन को इनके चलते नहीं मिलता था माैका

अश्विन को इनके चलते नहीं मिलता था माैका

स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव और बाद में अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और राहुल चाहर के उदय के कारण अश्विन को टी20 टीम में शामिल होने का माैका नहीं मिलता था। भाग्य के अनुसार, स्पिन जोड़ी चहल और कुलदीप आगामी संस्करण के लिए अपने लिए जगह खोजने में कामयाब नहीं हुए हैं, जबकि सुंदर को इंग्लैंड दौरे पर तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान अपनी उंगली में चोट लगने से बाहर कर दिया गया है। जबकि अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग में एक सक्रिय भागीदार रहा है।

Story first published: Thursday, September 9, 2021, 12:01 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+