ICC ने चुने मैन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के नॉमिनी, रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल
नई दिल्लीः इस साल क्रिकेट में काफी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं खेली गई। ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और ICC T20 विश्व कप 2021 दो प्रमुख इवेंट रहे हैं और कई द्विपक्षीय सीरीज भी खेली गईं जिनके आधार पर ICC अवार्ड्स 2021 मिलने जा रहा है। इसके लिए ICC ने अब मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामांकन का खुलासा किया है। इसमें चार संभावित नाम शामिल हैं।
टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए जो रूट, रविचंद्रन अश्विन, काइल जैमीसन और दिमुथ करुणारत्ने को शॉटलिस्ट किया गया है।
जो रूट ने 2021 में शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया और अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ डटे रहे। उनकी टीम भले ही खराब खेल का प्रदर्शन करती गई लेकिन इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट क्रिकेट में 1700 रन बनाने वाले इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मोहम्मद यूसुफ और सर विवियन रिचर्ड्स ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनसे पहले ये कारनामा कर पाए हैं।
रविचंद्रन अश्विन पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के मारक बॉलर बन गए हैं। वह टीम के लिए सबसे महान मैच विजेताओं में से एक के रूप में उभरे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट से लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई घरेलू सीरीज तक, अश्विन ने इस साल आठ मैचों में 52 विकेट झटके हैं।
काइल जैमीसन अपने पदार्पण के बाद से लाल गेंद के प्रारूप में न्यूजीलैंड के अहम तेज गेंदबाज बन गए हैं। पेसर ने इस साल 5 मैचों में 27 विकेट लिए। उन्होंने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में अपने कौशल का प्रदर्शन किया और फिर भारत की पाटा पिचों पर भी प्रभावित किया। वह 50 विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज न्यूजीलैंडर भी बन गए। इस समय वे केवल 10 टेस्ट मैचों में 16.04 की औसत से 52 विकेट ले चुके हैं।
दिमुथ करुणारत्ने ने इस साल 7 मैचों में 69.38 की औसत से 902 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं। श्रीलंकाई टेस्ट कप्तान ने सामने से टीम का नेतृत्व करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और वर्तमान में उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज माना जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
