For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट के महान अंपायर ने बताया 'मांकड' विवाद में अश्विन सही थे या गलत

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन इस आईपीएल सीजन में 'मांकड' विवाद को लेकर अभी भी खूब चर्चा में बने हुए हैं। अश्विन ने राजस्थान के ओपनर जाॅस बटलर को मांकडिंग तरीके से आउट किया। बटलर ने इसका खूब विरोध किया, वहीं सोशल मीडिया पर भी अश्विन की आलोचना होने लगी थी कि उन्हें मांकड आउट करने से पहले बटलर को एक बार चेतावनी देनी चाहिए थी। इस बीच क्रिकेट के महान अंपायर ने बयान देते हुए साफ कर दिया कि अश्विन अपनी जगह सही थे या गलत।

अंपायर साइमन टॉफेल ने अश्विन के द्वारा मांकड़ रन आउट करने पर कहा कि उन्होंने जो भी किया नियमों के अनुसार किया। नियम में ऐसा नहीं लिखा गया है कि बल्लेबाज को मांकड आउट करने से पहले एक बार वाॅर्निंग दी जाए। बता दें कि आलोचना की जार रही थी कि अश्विन को बटलर को वाॅर्निंग देनी चाहिए थी। टॉफेल ने कहा कि नियम के अनुसार यह कहा गया है कि बल्लेबाज को अपने नॉन स्ट्राइक एंड से तबतक बाहर नहीं निकलना है जब तक गेंदबाज गेंद ना फेंक दे। ऐसे में अश्विन के द्वारा किया गया मांकड़ रन आउट करना बिल्कुल सही है और यह क्रिकेट के नियम के अनुसार है। इस घटना का स्पिरिट ऑफ गेम से कोई लेना देना नहीं है।

इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी भी पहली बार आलोचनाओं में घिरे जब उन्होंने राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ हुए एक मैच के दाैरान मैदान में जाकर अंपायर से बहस की थी।अंपायर साइमन ने कहा कि धोनी ने जो किया वो सरप्राइज रहा। धोनी ऐसे क्रिकेट के तौर पर जाने जाते हैं जो क्रिकेट को मैदान पर साफ सुथरे तरीके से खेलते हैं। ऐसे में धोनी के द्वारा ऐसा करना मेरे नजर में बिल्कुल ही गलत रहा। मुझे पता है कि इस गेम में पैसे बहुत लगे होते हैं और हर किसी पर दबाव बना रहता है लेकिन इस तरह से मर्यादा को तोड़कर मैदान पर चले जाना नियमों के खिलाफ है।

Story first published: Saturday, April 27, 2019, 16:45 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+