दुबई। मैदान पर बेहद कूल नजर आने वाले और अपनी हाजिर जवाब के लिए मशहूर ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी रैकिंग में टॉप टेन में जगह मिल गई है। भले ही भारत, बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम से सीरीज हार गया लेकिन यह हार भी आर अश्विन के लिए फायदेमंद साबित हुई।
अश्विन ने बांग्लादेश के साथ समाप्त तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 118 रन देकर छह विकेट हासिल किए इसी कारण उनकी रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगी है। अश्विन को 654 अंक मिले हैं, गेंदबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क 783 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।