For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDVs AUS : अश्विन ने बताया सिडनी में क्यों विराट कोहली ने की गेंदबाजी, देखें VIDEO

India VS Australia XI: R Ashwin reveals why Virat Kohli came on Bowling | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जूझते हुए नजर आए। सभी गेंदबाजों ने काफी गेंदबाजी की, इसके बाद भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को समेटने में नाकाम रही। ऐसे में अपने गेंदबाजों में नया जोश फूंकने के लिए कप्तान कोहली ने खुद ही गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया। शानदार बल्लेबाज कोहली को अभी तक बहुत कम ही गेंदबाजी करते हुए देखा गया है। वैसे वे दायें हाथ से मीडियम पेस बॉलिंग करते हैं।

उन्होंने दो ओवर किए और 6 रन दिए। विराट को गेंदबाजी करते हुए देखकर मैदान में खासा उत्साहजनक माहौल बन गया। लेकिन कोहली के गेंदबाजी करने के पीछे का कारण भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बताया है। आर अश्विन ने कहा की कोहली ने इसलिए गेंदबाजी की क्योंकि वे बाकी गेंदबाजो को बता रहे थे कि कहा गेंदबाजी करनी हैं। वैसे आपको बता दें कि अश्विन ने यह बात मजाकिया अंदाज में की।

हालांकि उसके बाद उन्होंने यह भी बताया की उस समय सभी गेंदबाज थकान महसूस कर रहे थे और नई गेंद के मिलने का इंतजार कर रहे थे।इसके बाद अश्विन ने कहा, 'मेरे ख्याल से वह कुछ ओवर ही गेंदबाजी करना चाहते थे। क्योंकि तब गेंदबाज थक चुके थे और नई गेंद के आने का इंतजार चल रहा था। बस इतनी सी ही बात है।'

इस दौरान कोहली ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित भी किया। सीए ने 'गेंदबाज' विराट कोहली का वीडियो भी किया है-

मैच में भारत के लिए काफी कठिन समय रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने 544 रन बनाए और भारी भरकम बढ़त हासिल की। इसके अलावा मैच में कैच लेने के दौरान पृथ्वी शॉ भी चोटिल हो गए। वे अब पहले टेस्ट से भी बाहर हो चुके हैं।

Story first published: Saturday, December 1, 2018, 10:56 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+