VIDEO : डे-नाइट टेस्ट के लिए अश्विन की 'पिंक बाॅल' से फुल तैयारी, जयसूर्या की कर रहे हैं नकल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर स्पिन गेंदबाज रविचंद्नन अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ होने जा रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए पिंक बाॅल से फुल तैयारी में जुटे हुए हैं। भारतीय टीम 22 नवंबर को दूसरा व सीरीज का आखिरी मैच खेलेगी। भारतीय टीम पहली बार कोई डे-नाइट टेस्ट खेलेगी जिसे खास बनाने के लिए टीम पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच अश्विन का वीडियो सामने आया है जिसमें वह सनथ जयसूर्या की नकल करते दिखाई दिए।

आर अश्विन को गेंद के साथ कमाल करने के लिए जाना जाता है और उन्हें अक्सर नई डिलीवरी और गेंदबाजी एक्शन के साथ प्रयोग करते देखा जाता है। अश्विन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह गुलाबी गेंद से जमकर प्रैक्टिस करते दिखे। वह श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या की नकल करते हुए दिखे। अश्विन ने गेंद डाली जो ऑफ स्टंप पर टप्पा खाकर टर्न हुई और बाहर की तरफ निकल गई। पीछे फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने इस गेंद को पकड़ा। अश्विन का यह वीडियो बाहर आने के बाद चारों तरफ छा गया। यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने ऐसा किया है। इससे पहले भी वे कुछ घरेलू टूर्नामेंटों के दौरान ऐसा कर चुके हैं। जयसूर्या एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम 300 से अधिक विकेट हैं और एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 रन हैं।

अश्विन वर्षों से भारत के लिए प्रमुख स्पिनर हैं। घरेलू परिस्थितियों में उन्हें काफी पसंद किया गया है। उनकी उपलब्धियों में 362 टेस्ट विकेट, वन-डे इंटरनेशनल में 150 (एकदिवसीय) और खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में 52 विकेट शामिल हैं। उन्होंने इंदौर टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। भारत के पास आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में छह टेस्ट मैचों में 300 अंक हैं और अगर वे कोलकाता टेस्ट जीतते हैं, तो टीम के 360 अंक हो जाएंगे।

Story first published: Monday, November 18, 2019, 18:24 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+