रविचंद्रन अश्विन बोले- जीवन एक चक्र है, कुछ लोगों के लिए यह छोटा होता है

नई दिल्ली। रविचंद्रन अश्विन ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के विश्व कप मुकाबले में 4 साल से अधिक समय के अंतराल के बाद भारतीय टी20आई टीम में वापसी की। सीनियर ऑफ स्पिनर अश्विन ने 4 ओवरों में 2 विकेट झटके, साथ ही केवल 14 रन दिए, जिससे भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हरा दिया। अब अश्विन ने कहा है कि जीवन एक चक्र है जो पूरी तरह से किसी के हाथ में नहीं है। अश्विन ने यह भी कहा कि जब भी वह अच्छे फॉर्म में थे, या जब भी वह अपने करियर में कठिन दौर से गुजरे हैं, तो उन्होंने अपने जीवन में पैटर्न को अपनाना सीख लिया है।

अश्विन ने कहा, "जीवन एक चक्र है। कुछ लोगों के लिए यह छोटा होता है, कुछ लोगों के लिए यह बड़ा होता है, जो निश्चित रूप से हमारे हाथ में नहीं होता है।'' भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ''जब भी मेरा फॉर्म बहुत अच्छा रहा है, या यह दूसरी तरह से रहा है, यह एक ऐसा पैटर्न है जिसे मैंने अपने जीवन में अपनाया है।

यह भी पढ़ें- 'राहुल भाई के पास ज्ञान की अपार गहराई है', नए कोच से खुश हुआ ये भारतीय खिलाड़ी

रवि अश्विन ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने करियर के अच्छे दौर में विनम्र रहना सीखा है और यहां तक ​​​​कि कहा कि महान शेन वार्न ने कहा था कि एक व्यक्ति केवल तैंतीस प्रतिशत ही सफल होता है और सचिन तेंदुलकर ने भी एक बयान ऐसा ही दिया था। अश्विन ने कहा, "तो सफलता के अच्छे दौर में विनम्र रहना जरूरी है। य कहना बहुत से लोगों का है, लेकिन मैंने इसे दृढ़ता से अपनाया है और मैंने इसे जीया है और शेन वार्न ने भी कहा है कि आपको केवल तैंतीस प्रतिशत समय ही सफलता मिलती है और यहां तक ​​कि सचिन ने भी अपने करियर के किसी पड़ाव पर इस बात को दोहराया है। तो, मैं कौन हूं, मैं अलग नहीं हूं।" भारतीय टीम वर्तमान में टूर्नामेंट के सुपर 12 चरणों में ग्रुप 2 में अंक तालिका में चौथे स्थान पर है और उसने जो 3 मैच खेले हैं उनमें से केवल 1 में ही जीत हासिल की है।

Story first published: Thursday, November 4, 2021, 21:52 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+