
जानें कितना मजेदार है अश्विन का सीवी
रविचंद्रन अश्विन ने अपनी सीवी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने बारे में मजेदार अंदाज में लिखा है। अपने निक नेम के आगे उन्होंने लिखा है कि लोग मुझे प्यार से बॉलर बुलाते हैं जबकि विवरण वाले सेक्शन भी बहुत मजेदार है।
अश्विन ने लिखा,' लड़किया मुझे देख कर करें सिंग, देखो जा रहा है चेन्नई का सुपर किंग।'
|
अश्विन की हॉबिज भी हैं काफी मजेदार
अश्विन ने अपने सीवी में अपने स्किल्स, हॉबिज और इंटरेस्टस को भी मजेदार तरीके से पेश किया है। उन्होंने अपनी हॉबिज के बारे में बात करते हुए लिखा है कि 2010 से लोगों को नॉक आउट करना उनकी हॉबी रही है, साथ ही कैरम खेलना। कैरम के साथ उन्होंने समझे का भी इस्तेमाल किया है जिसका मतलब है कि वह यहां पर अपनी कैरम बॉल की बात कर रहे हैं, जिस पर वह अक्सर विकेट हासिल करते हैं।
अश्विन ने अपनी स्किल्स में लिखा है कि अपनी गेंदबाजी में और दाढ़ी पर ब्रेक लगाना, साथ ही विरोधी को पवेलियन भेजना उनके स्किल्स में शामिल है।

जब उंगली काटने के डर से अश्विन ने फाइनल मैच से लिया नाम वापस
हाल ही में क्रिकबज को दिये गये इंटरव्यू में रविचंद्रन अश्विन अपने बचपन के उस वाक्ये का खुलासा किया जब उन्हें कुछ लड़कों ने फाइनल मैच न खेलने के लिये धमकाया था।
आर अश्विन ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि यह घटना उनके साथ तब हुई थी जब वह 14-15 साल के थे और एक टेनिस बॉल टूर्नामेंट में भाग ले रहे थे। जहां पर उनकी टीम फाइनल मैच पहुंच गई थी, लेकिन कुछ लड़कों ने उनके साथ ऐसा किया कि वो फाइनल मुकाबले में खेल नहीं पाये।
चैट शो में अश्विन ने बताया, 'मैं और मेरा दोस्त टेनिस बॉल टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने को तैयार थे लेकिन कुछ लड़को ने उन्हें फाइनल मुकाबला न खेलने की धमकी देते हुए डराया और कहा कि अगर वो फाइनल मैच खेलते हैं उनकी उंगली काट दी जायेगी।'
इसी इंटरव्यू के दौरान अश्विन ने उस लड़के को जिक्र भी किया जिसके जरिये उन्होंने कैरम बॉल करना सीखा था।


Click it and Unblock the Notifications
