
मैं अश्विन को देखना पसंद करूंगा
स्वान ने कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से अश्विन को खेलते देखना पसंद करूंगा। मुझे नहीं लगता कि तीनों स्पिनरों का खेलना कोई बुरी बात है। तेज गेंदबाजी में किसके साथ जाते हैं वो देखना भी बाकी है। शायद एक तेज गेंदबाज नया शामिल हो सकता है अगर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी नहीं करने जा रहे हैं। मैं स्पिन के प्रति बहुत विश्वास रखता हूं इसलिए मैं अश्विन को देखना पसंद करूंगा। वह एक शानदार गेंदबाज है। उसके पास बहुत अधिक कला है और वह एक बड़े समय का खिलाड़ी है। वह मैच जितवाने के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकता है।'' तमिलनाडु में जन्मे अश्विन ने आखिरी बार जुलाई 2017 में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेला था।

स्पिनरों को पावर प्ले में नहीं आजमाने की दी सलाह
स्वान का यह भी मानना है कि पहले छह ओवरों में स्पिनरों को गेंद थमाना अच्छा विचार नहीं हो सकता है। उन्होंने भारत से वरुण चक्रवर्ती को पावरप्ले में इस्तेमाल नहीं करने और बीच के ओवरों में उनका इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया, जहां स्पिनरों के प्रभाव बनाने की अधिक संभावना होती है। स्वान ने कहा, "मुझे पावरप्ले में स्पिनरों की गेंदबाजी पसंद नहीं है जब तक कि आपके पास शाकिब जैसा कोई खिलाड़ी न हो जो इसमें शानदार हो। क्योंकि यह लगभग एक रनों का बचाव करने का कदम है, क्योंकि आपको रन देने से बचना होता है।'' स्वान ने कहा, "मैं पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी से गेंदबाजी करवाना पसंद नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि अगर आप छठे ओवर के बाद उसे लाते हैं, तो वह आपको 10 रन देकर 4 ओवर और 2 या 3 विकेट ले सकता है।"

भारत के लिए जरूरी है जीतना
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में भारत को जीतना बेहद जरूरी है, अगर उसे सेमीफाइनल में प्रवेश करना है। पाकिस्तान तीन जीत के साथ सुपर 12 ग्रुप 2 में टाॅप पर बना हुआ है। वहीं भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ गंवा चुका है। न्यूजीलैंड भी पाकिस्तान से हार गया था। दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। हालांकि, पहले नजर इस बात पर रहेगी कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होता है या नहीं। पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या गेंदबाजी नहीं कर सके थे। बल्ले से भी सिर्फ 11 रन बना सके थे। ऐसे में उन्हें बाहर करने की मांग उठी। वहीं वरुण चक्रवर्ती भी खास नहीं कर सके।


Click it and Unblock the Notifications
