
दिल्ली की टीम ने दी जानकारी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में यह मैच जीत लिया। मैच के बाद देर रात अश्विन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि अब वह आईपीएल के बाकी मैचों का हिस्सा नहीं होंगे और कल से वह टीम से अलग हो जाएंगे। अश्विन ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि अगर चीजें सही दिशा में जाती हैं तो वह वापसी करेंगे। शुक्रिया दिल्ली कैपिटल्स। रविचंद्रन अश्विन के ट्वीट के बाद दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ट्वीट करके कहा गया कि रविचंद्रन अश्विन ने फैसला लिया है कि वह आईपीएल 2021 से ब्रेक लेना चाहते हैं ताकि वह अपने परिवार को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद कर सके, उन्होंने कहा है कि चीजें बेहतर होती हैं तो वह वापसी करेंगे। हम दिल्ली कैपिटल्स की ओर से उन्हें अपना पूरा सपोर्ट देंगे।

इरफान-प्रज्ञान ने किया ट्वीट
अश्विन के इस ट्वीट के बाद पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट करके अश्विन को शुभकामनाएं दी हैं। पठान ने ट्वीट करके लिखा, सबकुछ ठीक होगा ऐश, उम्मीद है कि आपका परिवार और पूरे देश केहालात जल्दी ही ठीक होंगे। वहीं प्रज्ञान ओझा ने लिखा, मजबूत बने रहिए एश, मेरी कामना है कि आपके परिवार के सभी लोग जल्द स्वस्थ्य हो।

और खिलाड़ी भी जा सकते हैं घर
रिपोर्ट के अनुसार रविवार को दो अन्य ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स ने अपनी टीम को इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने फैसला लिया है कि जल्द ही वह अपने घर जाना चाहते हैं। दरअसल जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया में क्वारेंटीन के नियम सख्त हो रहे हैं उसके चलते खिलाड़ियों के परिवार को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। लिविंगस्टोन पहले ही इंग्लैंड वापस जा चुके हैं। दरअसल ब्रिटेन में भारतीय नागरियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्थानीय लोगों को ही स्वदेश आने की अनुमति है लेकिन उन्हें ब्रिटेन आने के बाद होटल में खुद के खर्च पर क्वारेंटीन रहना होगा।


Click it and Unblock the Notifications
