For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महिला क्रिकेट को लेकर रविचंद्रन अश्विन के ट्वीट पर बोलीं एलेक्स, हमे इसी की जरूरत

लखनऊ। भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान मैच के दौरान टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने एक ट्वीट किया जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। रविचंद्रन अश्विन महिला क्रिकेट में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं, यही वजह है कि उनका ट्वीट काफी चर्चा में है। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टी की खिलाड़ी एलेक्स हार्टली ने अश्विन के ट्वीट की तारीफ की है।

लखनऊ में खेले जा रहे मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज लौरा भारत के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी कर रही थीं, इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट करके पूछा क्या लौरा को सॉफ्ट सिग्नल के जरिए आउट किया जा सकता है। अश्विन के इस ट्वीट से इंग्लैंड की क्रिकेटर एलेक्स हार्टले काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने अश्विन के ट्वीट की तारीफ करते हुए लिखा हम यही, हां बिल्कुल यही देखना चाहते हैं। हमारे लिए यह सबसे ज्यादा मायने रखा है, यही सबकुछ है। महिलाओं के खेल में आप सच में अपनी रुचि दिखाएं। बेहतरीन रविचंद्रन अश्विन।

बता देंकि एलेक्स हाल ही में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने भारत-इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पिंक बॉल टेस्ट को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था, अच्छा है कि इंग्लैंड की टीम ने इस टेस्ट मैच को आज खेले जाने वाले महिला मैच के पहले खत्म कर दिया। बता दें कि दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम मैच को हार गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम 3 टी-20 मैचों की सीरीज मे 2-0 से आगे हो गई है और सीरीज को अपने नाम कर लिया है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा था। दक्षिण अफ्रीका की टीम से लिजले ली ने 45 गेंदों पर 70 रन बनाए जबकि लौरा ने 39 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। जिसके बाद अश्विन ने ट्वीट करके लौरा की तारीफ की।

Story first published: Monday, March 22, 2021, 15:12 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+