For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जडेजा ने किया कमाल, पॉल वाल्थाटी और युवराज के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

Yuvraj Singh
Photo Credit: BCCI/IPL

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया। एकतरफा मुकाबले में बैंगलोर को 69 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ, चेन्नई अंक तालिका में सबसे ऊपर है। चेन्नई की जीत में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का अहम रोल था। उन्होंने बल्लेबाजी में आक्रामक अर्धशतक के साथ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। फिर गेंदबाजी में भी उन्होंने 3 विकेट लिए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें एक विशेष सूची में जगह दी है।

रवींद्र जडेजा ने 28 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने कुल 37 रन बटोरे। इसके बाद गेंदबाजी में भी अपनी उपयोगिता साबित करते हुए उन्होंने सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट लिए। इसमें ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स जैसे खतरनाक बल्लेबाज के विकेट भी शामिल थे।

इसी के साथ जडेजा आईपीएल में 60 या इससे अधिक रन बनाने और फिर 3 विकेट लेने वाले केवल तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने। जडेजा से पहले, पॉल वाल्थाटी और युवराज सिंह ने ऐसा काम किया था। पॉल वाल्थाटी ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेलते हुए ऐसा किया था। युवराज सिंह ने दो बार किया था, एक बार दिल्ली के खिलाफ और एक बार राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ। अब, जडेजा के प्रदर्शन ने भी इस सूची में जगह बनाई।

IPL मैच में 60 रन और 3 विकेट लेने वाले भारतीय -
1) पॉल वाल्थाटी - बनाम डेक्कन चार्जर्स
2) युवराज सिंह - बनाम दिल्ली कैपिटल्स
3) युवराज सिंह - बनाम राजस्थान रॉयल्स
4) रवींद्र जडेजा - बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

इस बीच चेन्नई ने मैच में बैंगलोर को आसानी से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर 20 ओवर में 9 विकेट पर 122 रन ही बना सकी। चेन्नई ने 69 रन से जीत दर्ज की। मैच में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जडेजा मैन ऑफ द मैच रहे।

Story first published: Monday, April 26, 2021, 1:03 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+