Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोनाल्डो की मुसीबतें बढ़ी, विज्ञापनों से हाथ धोना पड़ा

रियो डी जेनेरियो, 4 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो के एक अनोखे सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद उनकी परेशानी लगातार बढ़ती ही जा रही है। उन्हें हाल ही में एक मोबाइल फोन कंपनी के साथ 48 लाख डॉलर के विज्ञापन अनुबंध से हाथ धोना पड़ा है।

ईएफई समाचार एजेंसी के अनुसार मोबाइल फोन कंपनी 'टीआईएम' ने रोनाल्डो के सेक्स स्कैंडल में फंसने के कारण उनके साथ अनुबंध तोड़ लिया है। रोनाल्डो के कॉरपोरेट छवि धूमिल होने के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है।

ब्राजील के समाचार पत्र 'ओ ग्लोबो' ने शनिवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। इस अनुबंध से रोनाल्डो को पहले ही 18 लाख डॉलर मिल चुके हैं जबकि शेष 30 लाख डॉलर उन्हें अभी तक नहीं मिले हैं।

फुटबाल स्टार रोनाल्डो के खेल संबंधित सामग्री बेचने वाली कंपनी 'नाइकी' के साथ लगभग 10 करोड़ डॉलर के अनुबंधों को भी खतरा दिख रहा है। वैसे इस प्रकार की खबरों से रोनाल्डो ने इंकार किया है।

गौरतलब है कि पिछले रविवार की रात रोनाल्डो मुसिबत में उस समय फंसे जब वह महिला परिधान में सजे एक पुरुष को यौन कर्मी समझ बैठे। इसके बाद ही सारा मामला सामने आया।

महिला परिधान में सजे पुरुष यौन कर्मी ने रोनाल्डो पर मादक पदार्थो के सेवन का भी आरोप लगाया था। सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद रोनाल्डो की महिला मित्र ने भी उनका साथ छोड़ दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+