रविंद्र जडेजा ने किया ऐसा कारनामा जो वसीम अकरम और बिशन सिंह बेदी भी नहीं कर पाए
कोलंबो। कोलंबो में मेजबान श्रीलंका ने इंडियन अटैकर्स के आगे घुटने टेक दिए हैं और पहली पारी मात्र 183 रनों पर ही सिमट गई। इस बीच मैच के तीसरे दिन जडेजा ने श्रीलंकाई धनंजय डी सिल्वा को आउट कर अपने 150 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ लेफ्ट आर्म गेंदबाज रवींद्र जडेजा सबसे कम टेस्ट मैच खेलते हुए 150 विकेट पूरे करने वाले बाएं हाथ के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।
जडेजा ने सिर्फ 32 टेस्ट मैच में अपने 150 विकेट पूरे कर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जोनशन को पीछे छोड़ दिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जॉनशन ने 34 टेस्ट मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे।
इससे पहले भारत की तरफ से बाएं हाथ के गेंदबाज वीनु मांकड़ ने 40 टेस्ट मैच में, बिशन सिंह बेदी ने 41 और रवि शास्त्री ने 78 टेस्ट मैचों मे 150 टेस्ट विकेट हासिल किए थे। वहीं, अगर ऑवर ऑल बात करे तो ऑस्ट्रेलिया के क्लैरी ग्रिमेट ने सिर्फ 28 टेस्ट मैच में और हग टेफील्ड (साउथ अफ्रीका), सईद अजमल (पाकिस्तान), अश्विन (भारत) ने 29 टेस्ट मैचों में अपने 150 विकेट पूरे किए । आपको बात दें कि रवींद्र जडेजा ने विराट कोहली की कप्तानी में 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।
कोलंबो में भारत ने पहली पारी में 622 रन पर पारी घोषित करने के बाद मेजबान टीम को तीसरे दिन 183 रन पर समेट कर फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया है। यह टेस्ट मैच जीतते ही भारत सीरीज पर कब्जा कर लेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
