जडेजा ने ताजा की पुरानी यादें, एमएस धोनी के साथ शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल 18 से 22 जून तक साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। इस मैच के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में रवींद्र जडेजा को भी मौका दिया गया है। इंग्लैंड रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को 14 दिनों के लिए मुंबई में आइसोलेट किया जाएगा। उसके बाद भारतीय टीम 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर कर पुरानी यादों को ताजा किया।

रवींद्र जडेजा पिछले कई सालों से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसलिए एमएस धोनी और उनकी दोस्ती काफी करीबी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के साथ इंग्लैंड के अपने पिछले दौरे की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। जिस पर उन्होंने कैप्शन के तौर पर लिखा है, ''आप कैप्शन का सुझाव दें।'' इस फोटो पर फैन्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

जब से विराट कोहली को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। तब से, भारतीय टीम ने तीनों फाॅर्मेट में उल्लेखनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। विराट कोहली एकमात्र भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया जाकर दो बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। विराट कोहली से भी विश्व कप के फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। विराट के पास बतौर कप्तान अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने का भी मौका होगा।

Story first published: Wednesday, May 26, 2021, 20:36 [IST]
Other articles published on May 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+