Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतः श्रीलंका से 8 विकेट की शिकस्त

दांबुला, 18 अगस्तः दांबुला के रनगिरि स्टेडियम में सोमवार को खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में श्रीलंका ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया। दरअसल श्रीलंका के साथ खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय पारी 46 ओवरों में मात्र 146 रनों पर सिमट गई।

भारत की शुरुआत खराब
श्रीलंका के साथ दांबुला स्थित रनगिरि स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे इस मैच में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और पारी की दूसरी ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर वास का शिकार हो गए । उस समय तक गंभीर और भारतीय टीम दोनों ही अपना खाता नहीं खोल पाए थे।

विकेट गिरते गए
टीम का स्कोर अभी 23 रन ही था कि दूसरे सलामी बल्लेबाज विराट कोहली 12 रन के निजी स्कोर पर कुलसेकरा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। भारतीय टीम इन शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए।

युवराज के खाते में सर्वाधिक रन
भारत की ओर से सर्वाधिक 23 रन युवराज सिंह ने बनाए। श्रीलंकाई स्पिन जोड़ी मुरलीधन और अजंथा मेंडिस का जादू यहां भी कायम रहा और दोनों ने 3-3 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत की ओर से प्रज्ञान ओझा और मुनाफ पटेल की अंतिम जोड़ी ने 29 रन जोड़े। प्रज्ञान 16 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मुनाफ 15 रन बनाकर मेंडिस का शिकार हुए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+