नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का 17 अप्रैल को शादी होनी है। शादी से पहले रवींद्र जडेजा को उनके होने वाले ससुर ने एक करोड़ रुपए की ऑडी कार बतौर उपहार दिया है।
ICC रैंकिंग में कोहली और टीम इंडिया दोनों टॉप पर
रवींद्र जडेजा खुद इस कार को अपनी होने वाली पत्नी रीवा सोलंकी के साथ लेने पहुंचे। बताया जा रहा है कि ऑडी क्यू7 कार की कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपए है। वहीं इस कार के बारे में बात करते हुए रवींद्र जडेजा ने कहा कि ऐसे ससुर सबको मिलने चाहिए। मैं पहले से ही ऑडी क्यू4 कार चला रहा हूं, मुझे ऑडी क्यू7 पसंद है इसमें ज्यादा जगह है।
रीवा के पिता हरदेव सिंह एक कॉट्रैक्टर हैं और वह स्थानीय कांग्रेस नेता हैं। जबकि रीवा की मां प्रफुल्लबा सोलंकी भारतीय रेलवे में कर्मचारी हैं। रवींद्र की शादी 17 अप्रैल को राजकोट में होगी।