नई दिल्ली। आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल डाली है। उनका यह अर्धशतक लंबे समय तक याद रखा जाएगा वो इसलिए क्योंकि उनकी पारी ऐसे समय में आई जब भारत ने न्यूजीलैंड के सामने शुरूआती ओवर में ही घुटने टेक दिए थे। आलराउंडर जडेजा ने 39 गेंदों में 50 रन पूरे किए और टीम की जीत की आस दिलाई। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए पुराने अंदाज में 'तलवारबाजी' करते हुए जश्न मनाया।
जडेजा ने इस पारी के साथ अपने आलोचकों को भी जवाब दे दिया है जो उनके प्लेइंग इलेवन में होने पर सवाल उठाते थे। जडेजा ने कमेट्री बाॅक्स की तरफ देखते हुए जश्न मनाया। जडेजा ने साथ ही दहाड़ लगते भी दिखे। ऐसे में साफ था कि उनका जवाब कमेंटेटर संजय मांजरेकर को भी था। 59 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके व इतने ही छक्के शामिल रहे। लेकिन उनकी पारी टीम को फाइनल तक नहीं पहुंचा सकी।
Hi @sanjaymanjrekar! Watching? #INDvsNZ #JadejaVsManjrekar #Jadeja pic.twitter.com/w4X9cpnyW4
— Madan Gowri (@madan3) July 10, 2019
जडेजा को विश्व कप में दूसरा मैच खेलने का माैका मिला था। इससे पहले उन्हें लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ खेलने का माैका दिया गया था जिसमें उन्होंने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिए था। यहां से कप्तान विराट कोहली ने उनपर भरोसा जताते हुए सेमीफाइनल में शामिल किया। जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी काफी कसी हुई गेंदबाजी की थी। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अपने स्पेल के 10 ओवर में 34 रन देकर एक सफलता भी हासिल। बता दें कि इस सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत 18 रन ही बना सका।