ईरानी ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे गांगुली
मुम्बई, 8 सितम्बर: फर्स्ट क्लास क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ईरानी ट्रॉफी में बंगाल के टाइगर सौरव गांगुली नहीं खेलेंगे। गांगुली को रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं युवराज सिंह और रोहित शर्मा को भी रेस्ट ऑफ इंडिया के चौदह खिलाडि़यों के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।
बड़ौदा में 24 सितम्बर को खेले जाने वाले ईरानी ट्रॉफी के मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया का मुकाबला रणजी चैंपियंस के साथ होगा। बीसीसीआई ने रेस्ट ऑफ इंडिया की 14 सदस्यीय टीम की घोषणा सोमवार को यहां की।
टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुल्कर और टीम इंडिया के कप्तान व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के 'की प्लेयर' माने जा रहे हैं। इनके अलावा पार्थिव पटेल को वैकल्पिक विकेट कीपर के रूप में रखा गया है, जबकि श्रीलंका के विरुद्ध खराब प्रदर्शन को देखते हुए दिनेश कार्तिक को टीम में जगह नहीं दी गई है।
बीसीसीआई के चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का एक और मौका मोहम्मद कैफ और वसीम जाफर को दिया जा रहा है। वीरेंद्र सहवाग, ईशांत शर्मा और गौतम गंभीर टीम के कुछ दिग्गज खिलाड़ी के रूप में शामिल किये गये हैं।
टीम इस प्रकार है: रेस्ट ऑफ इंडिया- अनिल कुंबले (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (उपकप्तान, विकेटकीपर), सचिन तेंदुल्कर, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, वसीम जाफर, मोहम्मद कैफ, हरभजन सिंह, जहीर खान, मुनाफ पटेल, पार्थिव पटेल, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा और अशोक दिंडा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications