For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तैयार हो रहा है रविंद्र जडेजा का 'क्रिकेट बंगला', कार के साथ खिंचाई फोटो

Ravindra Jadeja shares picture of his 'Cricket Bungalow' | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टीम इंडिया की वनडे और टी20 टीम से बाहर चल रहे शानदार स्पिनर रविंद्र जडेजा घर पर आराम कर रहे हैं। अपनी शानो-शौकत के लिए मशहूर जडेजा का एक शानदार आलीशान घर बनकर तैयार हो रही है। जडेजा ने हालही में अपने बंगले की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली है। जिसमें उन्होंने बताया है कि जल्द ही उनका घर तैयार होने जा रहा है।

बता दें कि ये घर भी गुजरात के जामनगर में बन रहा है। जडेजा ने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने घर का नाम क्रिकेट बंगला रखा है। गेट के बाहर खड़े होकर उन्होंने फोटो भी क्लिक कराई है। जडेजा के पास ही में उनकी शानदार ऑडी कार खड़ी है। खबरों की मानें तो जडेजा बहुत जल्द इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे।

“Cricket bungalow”is getting ready 🏠😜 #homesweethome #peace #RajputBoy

A post shared by Ravindrasinh Jadeja (@royalnavghan) on

बता दें कि रविंद्र जडेजा और आर अश्विन केवल टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जडेजा टीम के लिए काफी अहम हथियार हो सकते हैं। अभी हाल ही में ऑराउंडर रविंद्र जडेजा ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट टी20 टूर्नामेंट के एक मैच में 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े हैं।

Story first published: Wednesday, December 20, 2017, 16:27 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+