भारत बनाम न्यूजीलैंडः कानपुर वनडे में न्यूजीलैंड को पटखने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने बिलियर्ड्स खेलकर की खास तैयारी
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रविवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के निर्णायक मैच के लिए दोनों टीमें खास तैयारी के साथ कानपुर पहुंच चुकी हैं। गौरतलब है कि सरीजी का पहला मैच कीवी टीम ने 6 विकेट से जीता था जवाब में भारत ने पुणे में खेला गया दूसरा मैच 6 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

विराट एंड कंपनी ने इस मैच की जमकर तैयारी कर रहे हैं
हालांकि दोनों टीमों की निगाहें तीसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। जहां कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम गलातार वनडे सीरीज जीतती आ रही हैं तो वहीं न्यूजीलैंड के खिलड़ी भी शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि सीरीज से पहले अनुमान था कि टीम इंडिया एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को पटखनी दे देगी। लेकिन कीवी खिला़ड़ियों ने भारत के आगे घुटने नहीं टेंके। अब सभी की निगाहें कानपुर वनडे पर लगी हैं। कीवी टीम की ताकत को देखते हुए टीम इंडिया मेहमान टीम को अब कोई मौका नहीं देना चाहती। इसलिए विराट एंड कंपनी ने इस मैच की जमकर तैयारी कर रहे हैं। जिम के अलावा खिलाड़ी बिलियर्ड्स खेल कर न्यूजीलैंड की टीम को अपने जाल मे फंसाने की फिराख में हैं। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, एमएस धोनी, विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार कई खेल खेलते नजर आए।
क्रिकेटर बिलियर्ड्स खेल रहे हैं
इंडियन क्रिकेट टीम के ऑफिशियल पेज पर भारतीय टीम की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं जिसमें क्रिकेटर बिलियर्ड्स खेल रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि- क्रिकेट वह है जिसे वे (खिलाड़ी) प्रोफेशनली रूप से खेलते हैं लेकिन टीम इंडिया के सदस्य को अन्य खेलों को खेलना पसंद है।

खिलाड़ियों ने जिम में जमकर पसीना बहाया
बता दें कि इससे पहले खिलाड़ियों ने जिम में जमकर पसीना बहाया। फिटनेस को अपनी पहली प्राथमिकता मानने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी जमकर पसीना बहाया। बता दें कि मुंबई वनडे में विराट कोहली ने अपने 200वें मैच में 31वां शतक बनाया था। लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की शानदार पारियों के आगे विराट की शतकीय पारी बेकार हो गई।

हार्दिक पांड्या ने भी जिम में पसीना बहाया
कोहली के अलावा मनीष पांडे ने भी जिम में जमकर पसीना बहाया। बता दें कि पांडे की जगह दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। हालांकि कानपुर वनडे में भी ऐसा लग नहीं रहा है कि कोहली पांडे को मौका देंगे क्योंकि कार्तिक ने दोनों वनडे में अपनी बल्लेबाजी से काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
हार्दिक पांड्या ने भी जिम में पसीना बहाया। बता दें कि पिछले काफी समय से अपनी तूफानी पारी को लेकर चर्चा में आए हार्दिक पांड्या आजकल बल्ले से बड़ा कमाल तो नहीं कर पा रहे हैं लेकिन अपनी गेंदबाजी से जरूरत पड़ने पर विकेट जरूर निकाल रहे हैं।
मैं अपना बेस्ट देने के लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार हूं
इन सबके अलावा यजुवेंद्र चहल ने भी जिम में पसीना बहाया। बता दें कि चहल बतौर रिस्ट स्पिनर्स टीम में शामिल हैं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि मैं अपना बेस्ट देने के लिए सब कुछ कुर्बान करने को तैयार हूं। भारतीय टीम अगर इस सीरीज को जीतती है तो वह घर में लगातार सातवीं सीरीज जीतेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
