For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जडेजा को याद आई सेमीफाइनल में मिली हार, बोले- अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन कभी ना भूला पाने वाला है। पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को 10 जुलाई को न्यूजीलैंड से हार मिली थी। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन रविंद्र जडेजा ने उस मैच में टीम की वापसी कराने के लिए पूरा प्रयास किया था। जब मैच बहुत ही जल्द हाथ से निकलता दिख रहा था तो जडेजा ने 59 गेंद पर 77 रनों की पारी खेलकर मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया था।

जडेजा ने अब इस मैच को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की और उस दिन को सबसे दिनों में से एक माना। फोटो शेयर करते हुए जडेजा ने लिखा, 'हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन कभी-कभी कमी रह जाती है। सबसे दुखद दिनों में से एक।' इस तरह से महेंद्र सिंह धोनी को भी इंटरनैशनल मैच खेले हुए एक साल हो गए हैं। इस मैच में धोनी 72 गेंद पर 50 रन बनाकर रनआउट हुए थे। इस मैच के बाद से चर्चा शुरू हो गई कि धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे, हालांकि धोनी ने खुद इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

बता दें कि न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 239 रन बनाए थे, ऐसा लगा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगी। बारिश के चलते टीम इंडिया को रिजर्व डे पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। लोकेश राहुल, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली तीनों एक-एक रन बनाकर आउट हो गए थे। हालत ये थी कि टीम इंडिया ने 5 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे। 24 रनों तक भारत के चार विकेट गिर चुके थे। ऋषभ पंत (32), हार्दिक पांड्या (32), धोनी और जडेजा ने मिलकर भारत को मैच में वापसी दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन धोनी के रन आउट होते ही भारत के मैच जीतने की उम्मीदें खत्म हो गई थीं।

Story first published: Friday, July 10, 2020, 14:17 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+