नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाद रवींद्र जडेजा को टीम में जगह मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज में उन्हें जगह मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से ठीक पहले ये बड़ी आई। खबर के मुताबिक टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल चोटिल होकर बाहर हो गए है और उनकी जगह टीम में रवींद्र जडेजा को जगह मिली है।
खबर के मुताबिक शनिवार को अभ्यास के दौरान अक्षर पटेल के बाएं टखने में मोच आ गई। जिसके बाद उन्हें सीरीज के शुरुआती तीनों मैचों से बाहर होना पड़ा। अक्षर पटेल की जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर रवीन्द्र जडेजा को पहले तीनों वन-डे मैचों की टीम में शामिल करने की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें कि टीम सलेक्शन के दौरान आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को पहले तीन मैचों के लिए बाहर रखा गया था।