क्रिकेट से दूर घोड़ो के साथ समय बिता रहे थे रवींद्र जडेजा
लखनऊ। विश्वकप के बाद टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाये जाने के बाद एक बार फिर से रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया में वापसी की है। जड़ेजा एक बार फिर से टेस्ट टीम में वापस आ गये हैं।
पिछले चार महीने से क्रिकेट से दूर रहने के बाद टीम में वापसी करने वाले जडेजा ने कहा इस दौरान वह क्रिकेट से दूर थे और वह अपना समय अपने घोड़ों के साथ बिता रहे थे।
अनिल कुंबले ने जेट में मनाया अपना जन्मदिन
जडेजा ने सौराष्ट्र की टीम की ओर से खेलते हुए सबसे अधिक 24 विकेट महज दो मैच में अपने नाम किये हैं। जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने उन्हें एक बार फिर से टीम में मौका देने का मन बनाया।
अब टीम इंडिया के लिए कभी नहीं खेलेगा मुल्तान का सुल्तान
जडेजा ने हरभजन सिंह की जगह टीम में वापसी की है। वहीं वापसी के बाद जडेजा ने बताया कि वह अपने घोडे के साथ समय बिता रहे थे। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के लिए जून में खेलने के बाद वह क्रिकेटे से कुछ समय के लिए दूर थे।
जडेजा ने कहा कि वह रणजी में वापसी से पहले क्रिकेट से पूरी तरह से दूर रहना चाहते थे। जिसके बाद वह अपने फॉर्म हाउस चले गये वहां उन्होंने अपने घोड़ो र दोस्तों के साथ समय बिताया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
