
महिला शाखा का प्रमुख:
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने राजकोट के शास्त्रीनगर इलाके में आयोजित एक धार्मिक समारोह के दौरान रीवाबा की मौजूदगी में यह घोषणा की।रवीबा जडेजा ने #MeToo अभियान का समर्थन किया है। उनका कहना है कि मैं इसका समर्थन करती हूं क्योंकि हर महिला को अन्याय के खिलाफ बोलने का अधिकार है।

2016 में हुई दोनों की शादी:
रविंद्र जडेजा और रीवाबा सोलंकी का विवाह 17 अप्रैल 2016 को हुआ था। शादी की रस्में गुजरात के राजकोट में सीजंस होटल में संपन्न हुई थी।रीवा जामनगर के एक स्थानीय कॉन्ट्रेक्टर की बेटी हैं। रीवा का परिवार राजकोट के कालावड रोड स्थित सरिता विहार सोसाइटी में रहता है। रीवा माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनकी मां प्रफुल्लबा राजकोट रेलवे में काम करती हैं।

सिविल सर्विस में जाना चाहती थीं रीवाबा :
रीवाबा जडेजा ने दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। रीवाबा सिविल सर्विस में जाना चाहती थीं। हालांकि शादी और फिर बच्ची की जिम्मेदारी की वजह से वह यूपीएससी का एग्जाम नहीं दे पाईं।


Click it and Unblock the Notifications
