For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल में 7 मैच हारने के बाद रवींद्र जडेजा ने साझा की इमोशनल स्टोरी, बोले- हम जीतेंगे

नई दिल्ली। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लाखों-करोड़ो फैंस हैं, लेकिन जिस तरह से इस सीजन में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, उसके बाद टीम के फैंस हताश हैं। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई की टीम 10 में से 7 मैच हार चुकी है और प्लेऑफ तक पहुंचने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो चुकी है। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पर प्रेरणा देने वाली स्टोरी को साझा करके एक बार फिर से टीम पर भरोसा जताया है।

7 विकेट से हारी सीएसके निर्णायक मैच

आईपीएल में खुद की उम्मीद बनाए रखने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम को यह मैच जीतना बेहद जरूरी था, लेकिन राजस्थान की टीम के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की टीम महज 125 रन का ही लक्ष्य खड़ा कर सकी, जिसे राजस्थान की टीम ने महज 3 विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया। जॉस बटलर की शानदार 70 रनों की पारी की बदौलर राजस्थान की टीम ने इस मैच में बेहद आसानी से जीत हासिल की और चेन्नई को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

हम जरूर जीतेंगे- जडेजा

राजस्थान की टीम के खिलाफ हार ने चेन्नई की टीम को काफी दुख पहुंचाया, लेकिन इस टूर्नामेंट में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। लेकिन चेन्नई की लगातार हार से जडेजा भी काफी दुखी हैं। हार से दुखी रवींद्र जडेजा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर स्टोरी को साझा किया, जिसमे उन्होंने लिखा, हम जीत सकते हैं, हम जीतेंगे और हम जरूर जीतेंगे। बता दें कि रवींद्र जडेजा निचले क्रम पर टूर्नामेंट में लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन गेंद के साथ वह कुछ खास नहीं कर सके हैं।

जडेजा का प्रदर्शन

इस सीजन में जडेजा 9 9मैच में अभी तक 194 रन बना चुके हैं, उन्होंनेन 48.50 के औसत से 164.40 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए हैं। लेकिन गेंद से जडेजा कुछ खास नहीं कर सके हैं। अभी तक वह सिर्फ चार विकेट ही हासिल कर सके हैं, जबकि 9.34 के औसत से रन खर्च किए हैं। लेकिन जडेजा को इस बात का भरोसा है कि वह बाकी के मैच में बेहतर प्रदर्शन करके टीम को गौरान्वित कर सकते हैं।

Story first published: Tuesday, October 20, 2020, 17:09 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+