ब्राउन कलर के शानदार घोड़े पर हरे मैदान में रविंद्र जडेजा ने दिखाया घुड़सवारी का हुनर- VIDEO
नई दिल्लीः भारत के क्रिकेट ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ना केवल खेल के मैदान पर टीम के सबसे हिट खिलाड़ियों में से एक हैं बल्कि जब क्रिकेट नहीं हो रहा होता तो उनके शौक भी उनकी फिटनेस को दर्शाते हैं। रविंद्र जडेजा शाही ठाठ बाट से रहने वाले क्रिकेटर माने जाते हैं जिनको अपनी परंपराओं पर काफी नाज भी है। रविंद्र जडेजा का एक खास शौक घुड़सवारी है जिसको वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समय-समय पर दिखाते रहते रहते हैं। गुरुवार को भी रविंद्र जडेजा ने घुड़सवारी करते हुए एक वीडियो पोस्ट की है जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स का यह खिलाड़ी एक शानदार ब्राउन कलर के घोड़े पर हरे मैदान में सवारी कर रहा है।
उन्होंने वीडियो में कैप्शन दिया है- "मैं अपनी घुड़सवारी को और ज्यादा निखार रहा हूं।" यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आई है और अभी तक इस क्लिप को 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इससे पहले बुधवार को रविंद्र जडेजा ने एक और वीडियो पोस्ट की थी जहां पर वे अपने घर में बने जिम में ट्रेडमिल पर रनिंग करते हुए नजर आ रहे थे। जडेजा ने वीडियो को कैप्शन दिया था कि कुछ कैलोरीज बर्न की जा रही हैं।
रविंद्र जडेजा को यूनाइटेड किंग्डम के अगले दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम में चुना है। 7 मई को बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी। इस मुकाबले के बाद 4 अगस्त से इंग्लैंड के विरुद्ध पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी भारत को खेलनी है। इससे पहले रविंद्र जडेजा निलंबित आईपीएल 2021 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। यह प्रतियोगिता कोविड-19 के चलते बीच में ही निलंबित करनी पड़ी।
अगर हम इस सीजन की बात करें तो जडेजा ने 7 मैचों में 131 रन जड़े जिसमें उनका औसत भी 131 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 161 का रहा। उन्होंने गेंदबाजी में 6 विकेट चटकाए जहां पर उनका इकोनामी रेट 6.70 का रहा। जडेजा ने इस सीजन में अपना सर्वाधिक स्कोर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया जहां पर उन्होंने 62 रनों की नाबाद पारी खेली थी जिसके बल पर चेन्नई सुपर किंग्स 69 रनों से यह मुकाबला जीतने में कामयाब रहा था और जडेजा को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
