जडेजा ने बताया कि जब शतक लगाएंगे तो कैसे जश्न मनाएंगे
धर्मशाला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे रवींद्र जडेजा ने एक खास इच्छा जाहिर की है। अवॉर्ड सेरेमनी में जब रवि शास्त्री ने रवींद्र जडेजा से पूछा कि आप अर्धशतक लगाने के बाद एक हाथ से तलवार चलाते हैं, लेकिन जब आप शतक लगाएंगे तो कैसे सेलीब्रेट करेंगे, इस सवाल का जवाब रवींद्र जडेजा ने बेहद खास इच्छा जाहिर की है।
जडेजा ने कहा कि जब वह शतक लगाएंगे तो उनकी इच्छा है कि वह दोनों हाथों में बैठ से तलवार चलाकर कर सेलीब्रेट करें। जडेजा अपने खास जश्न के लिए जाने जाते हैं, वह अपने बैट से तलवारबाजी करके जश्न मनाते हैं, उन्हें तलवारबाजी का काफी शौक है। जडेजा ने इस पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और निर्णायक मैच में ना सिर्फ विकेट झटके बल्कि अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया की मैच में पकड़ मजबूत की थी। रवींद्र जडेजा ने इस मैच में ना सिर्फ मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया बल्कि मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी भी जीती।
इसे भी पढ़ें- देखें VIDEO: हार के कागार पर बौखलाए स्मिथ ने दी मुरली विजय को 'गाली'
वहीं जिस तरह से इस मैच के दौरान रवींद्र जडेजा की ऑस्ट्रेलियाई विकेट कीपर मैथ्यू वेड से कहासुनी हुई उसपर जडेजा ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो विकेट के पीछे से मैथ्यू वेड बोल रहा था तो मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि मैं अच्छा करके दिखाऊ और उन्हें अपने बैट से जवाब दे सकूं। जडेजा ने कहा कि जो लोग कहते थे कि मैं टेस्ट खिलाड़ी नहीं उन्हें भी मैंने अच्छा जवाब दिया है। आपको बता दें कि आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
