नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय चयन समिति ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई, लेकिन इसमें आर अश्विन और और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल नहीं किया गया। बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया, लेकिन जडेजा ने एक ट्विट कर इस राज से पर्दा उठा दिया।
जडेजा को नहीं शामिल किए जाने पर बीसीसीआई की रोटेशन नीति का हवाला दिया जा रहा था। जिसके तहत पहले के तीन मैचों में अश्विन और जडेजा को आराम देने का फैसला किया गया, लेकिन जडेजा के ट्विट से तो बात कुछ और ही लग रही है। जडेजा ने वो बात साफ कर दी, जिसे चयनकर्ता बताना नहीं चाह रहे थे।
जडेजा ने ट्विट किया...Make your comebacks stronger than your setbacks यानी अपनी असफलताओं से अपनी वापसी को मजबूत बनाओ। जडेजा ने इशारों-इशारों में अपनी बात रख दी। इससे पहले भी जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के चलते अगले टेस्ट से निलंबित किए जाने के बाद एक ट्विट किया था। उन्होंने कोई नाम नहीं लिखा था, लेकिन माना जा रहा था कि ये उनका आईसीसी के लिए जवाब था। उन्होंने ट्वीट किया था कि हम थोड़े शरीफ क्या हुआ, पूरी दुनिया ही बदमाश हो गई।