For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

A प्लस ग्रेड के लिए रविंद्र जडेजा के नाम पर हुआ था विचार, BCCI ने नहीं किया स्वीकार- रिपोर्ट

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में अपना सालाना खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया है जिसमें उसने चार श्रेणियों में भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को बांटते हुए ग्रेड सिस्टम तय किया है। इस बार इस लिस्ट में कुछ नए नाम भी है जैसे कि मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को प्रमोशन भी मिला है जैसे कि हार्दिक पंड्या जिनको ग्रेड बी से ए में लेकर आया गया है। रविंद्र जडेजा ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका ग्रेड ए बरकरार रखा गया है और इस ग्रेड में सालाना सैलरी 5 करोड़ रुपए मिलती है।

हालांकि एक सूत्र ने बताया है कि जडेजा को प्रमोशन देने के बारे में विचार किया गया था। यह विचार किया गया था कि जडेजा को ग्रेड ए प्लस में प्रमोट कर दिया जाए। इस समय केवल 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जो ग्रेड ए प्लस में शामिल है और यह है विराट कोहली रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह। इन तीनों की सैलरी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से 7 करोड रुपए निर्धारित की गई है। क्योंकि यह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। खिलाड़ियों की टॉप कैटेगरी का पैमाना बीसीसीआई ने यही माना है कि जो प्लेयर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलेंगे वे ग्रेड सिस्टम में टॉप की जगह पाएंगे और उसके हिसाब से रविंद्र जडेजा भी दावेदार हैं क्योंकि उन्होंने हाल उन्होंने भी पिछले कुछ समय से लगातार तीनों फॉर्मेट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

इसी बीच बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों से बताती है कि सौराष्ट्र के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को ए प्लस कैटेगरी में भेजने के लिए काफी विचार विमर्श किया गया था जो कि शुरुआती स्तर पर था लेकिन जब इसको आगे बढ़ाया गया तो बोर्ड ने सहमति नहीं जताई। यानी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जडेजा को उसी ग्रेड में रखने पर विचार किया जिसमें वे पहले से थे। इसके अलावा टॉप की कैटेगरी आईसीसी रैंकिंग के आधार पर दी भी जाती है। उसके हिसाब से भी जडेजा फिट बैठते हैं क्योंकि वह टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप-10 ऑल राउंडर है। बल्कि वे टेस्ट में बेन स्टोक्स और जेसन होल्डर जैसे दिग्गजों के बाद आते हैं।

हालांकि रिपोर्ट नहीं बता पाई है कि रविंद्र जडेजा को किस कारण प्रमोट नहीं किया गया जबकि उनको प्रमोशन देने की बात उठी थी। कुछ इस तरह की बातें भी उठ रही है कि इस ऑलराउंडर को इसलिए भी प्रमोशन नहीं दिया गया क्योंकि उन्होंने चोट के चलते पिछले 6 महीनों में बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और वह एक्शन से बाहर ही रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड का भारत दौरा पूरी तरह से मिस कर दिया था क्योंकि उनको ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के दौरे पर अंगूठे में चोट लग गई थी। रविंद्र जडेजा की ए प्लस ग्रेड में अनुपस्थिति पर कई क्रिकेटरों ने अपनी भौहें चढ़ाई हैं।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 14:36 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+