इंदौर में जलेबी खाने पर ट्रोल हुए गौतम गंभीर, जानें क्यों आम आदमी पार्टी साध रही निशाना
नई दिल्ली। भारत-बांग्लादेश के बीच इंदौर में जारी पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर कॉमेंट्री करने के लिए इंदौर पहुंचे। वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की मार को झेल रही आम आदमी सरकार ने इससे निपटने के लिए संसद की स्टैंडिंग कमिटी फॉर अर्बन डिवेलपमेंट की बैठक बुलाई थी जिसमें अनुपस्थित रहने के बाद पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ट्रोल हो गए हैं। दरअसल इंदौर पहुंचे गौतम गंभीर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण के साथ जलेबी खाते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: History: आज ही के दिन दुनिया को मिला था 'क्रिकेट का भगवान', 30 साल पहले सचिन ने किया था डेब्यू
गौतम गंभीर की यह फोटो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। इस मीटिंग के लिए सभी सदस्यों और अफसरों को बुलाया गया था लेकिन 30 सदस्यों में से केवल 5 ही लोग मीटिंग के लिए पहुंचे।
|
आम आदमी पार्टी ने गंभीर पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से गंभीर की जलेबी खाते हुए फोटो को रिट्वीट किया और गंभीर पर प्रदूषण को लेकर सिर्फ राजनीति करने का आरोप लगाया।
आम आदमी पार्टी की ओर से किए ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली प्रदूषण के कारण बेदम है और गौतम गंभीर इंदौर में मस्ती करने में बिजी हैं। सांसद को दिल्ली आना चाहिए और वायु प्रदूषण पर हो रही मीटिंग में शामिल होना चाहिए। मीटिंग कैंसल हो गई क्योंकि एमसीडी, डीडीए, पर्यावरण मंत्रालय और दिल्ली के सांसद नदारद रहे।'
|
सिर्फ राजनीति करते हैं गौतम गंभीर
आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में गंभीर पर प्रदूषण के मुद्दे पर सियासत करने का भी आरोप लगाया गया। ट्वीट में लिखा, 'प्रदूषण पर सियासत करने को बोलो तो गौतम गंभीर हाजिर हो जाएंगे, लेकिन जब काम करने की बात आती है तो गौतम गंभीर हमेशा अपनी जिम्मेदारी से भागते हैं।'

कई हफ्तों पहले तय थी मीटिंग फिर भी गंभीर नहीं गौतम
एक अन्य ट्वीट में लिखा गया, 'इस मीटिंग का अजेंडा कई सप्ताह पहले ही तय हो गया था, लेकिन ईस्ट दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर नहीं पहुंचे। क्या कॉमेंट्री बॉक्स तक ही सीमित है प्रदूषण को लेकर गंभीरता?'
आप पार्टी की ओर से गंभीर का एक पुराना ट्वीट भी शेयर किया जो उन्होंने 1 नवंबर को किया था।
गंभीर ने ट्वीट किया था, 'दिल्ली बेदम है और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एफवाईआई सेंटर, ईस्टर्न एक्सप्रेस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री को जाकर देखना चाहिए कि कितनी कंस्ट्रक्शन साइट्स को ढका गया है। इडीएमसी ने 70 करोड़ की कीमतों की 52 सुपर मशीन लगाई हैं ताकि प्रदूषण कम हो और डीडीए ने सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान किया है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
