For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'फ्लाॅप हुए तो घाटा हो जाएगा', RCB ने बताई 2008 में धोनी को नहीं खरीदने की वजह

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर अब तक बेहद शानदार रहा है। चाहे वो फिर बताैर कप्तान हो या फिर बल्लेबाज के रूप में। धोनी को 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। हालांकि धोनी को तब खरीदने में चेन्नई को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से कड़ी टक्कर मिली थी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 11.41 करोड़ (1.5 मिलियन डॉलर) में खरीद कर अपने टीम में शामिल किया था। आरसीबी भी उन्हें खरीदना चाहती थी लेकिन उन्हें तब एक डर था कि अगर वो फ्लाॅप हुए तो फ्रेंचाईजी को घाटा हो जाएगा। इसका खुलासा अब आरसीबी के प्रमुख कार्यकारी चारू शर्मा ने किया है।

डर था कहीं फ्लाॅप ना हो जाएं धोनी

डर था कहीं फ्लाॅप ना हो जाएं धोनी

चारू शर्मा ने उस ऑक्शन को याद करते हुए इसपीएन.क्रिकइंफो में दिए अपने बयान में कहा है कि, उस समय आरसीबी टीम को डर था कि 1.5 मिलियन डॉलर रूपए खर्च करने के बाद धोनी मैचों में नहीं चले तो यह घाटे का सौदा ना हो जाए, इसी डर के कारण हमें धोनी को सीएसके की टीम में जाने दिया।

टैलेंट पर संदेह था

टैलेंट पर संदेह था

क्रिकइंफो में दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि आरसीबी फ्रेंचाइजी को धोनी के परफॉर्मेंस को लेकर डर बैठ गया जिसके कारण ही उन्हें हम नहीं खरीद पाए थे। बता दें कि 2008 के दौरान धोनी अपने करियर के ऊंचाई पर थे। 2007 में धोनी की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्डकप का खिताब जीता था इसके बाद भी आरसीबी ने धोनी के टैलेंट पर संदेह किया। बता दें कि सीएसके ने धोनी को खरीदा जिसके बाद आईपीएल में यह फ्रेंचाइजी सबसे सफल टीम बन गई।

धोनी से चमकी सीएसके की किस्मत

धोनी से चमकी सीएसके की किस्मत

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 3 मौकों पर आईपीएल का खिताब जीता है। इतना ही नहीं सीएसके आईपीएल के हर एक सीजन में प्लेऑफ में पहुंची है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी टी20 खिताब भी जीतने में कामयाबी पाई है। इस समय धोनी ने आईपीएल में अबतक 174 मैचों में कप्तानी की है और इस दौरान 104 मैचों में जीत मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 2019 के आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हार मिली थी।

Story first published: Saturday, May 30, 2020, 17:22 [IST]
Other articles published on May 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+