For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रॉयल चैलेंजर्स की 'अनरॉयल' शुरुआत,14 गेंदों में गिरे 4 विकेट

नई दिल्ली। आईपीएल 7 के 14वें मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया जिसे उसके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने शुरुआती 14 गेंदों के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। खबर लिखे जाने तक बेंगलोर ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान विराट कोहली (10) और एल्बी मोर्कल (7) खेल रहे हैं। पहले ओवर में यशवंत तकावले (0), पार्थिव पटेल (1) आउट हो गए।

इसके बाद तीसरे ओवर में युवराज सिंह (3) और एबी डीविलियर्स (0) केन रिचर्डसन की गेंद पर आउट हो गए। सचिन राणा भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। राॅयल चैलेंजर्स की 'अनरॉयल' शुरुआत हुई है, आगे की तस्वीर पर वह छा जाएगी या मैच गंवा देगी, यह मैच पर‍िणाम ही बताएगा।

3 में से 2 मैच जीत चुकी है RCB -

विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं जिसमें उसे 2 में जीत और 1 में हार मिली है। जबकि शेन वॉटसन की अगुवाई वाली राजस्‍थान टीम ने इतने ही मैच खेले हैं और उसे 1 में ही जीत मिली है। अंकतालिका में राजस्‍‌थान पांचवें स्‍थान पर है। पल-पल के अपडेट के लिए आप जुड़े रह‍ि इस ल‍िंक से -

http://www.google.co.in/url?sa=t&rct=j&q=&esrc=s&source=web&cd=6&cad=rja&uact=8&ved=0CFEQFjAF&url=http%3A%2F%2Fwww.iplt20.com%2F&ei=bplbU8bSGMmHrQeyk4G4CQ&usg=AFQjCNH_pXS8Mi6386IFifIR-0eroSofOA&sig2=zF84PXSTu4OyBkWXcJUr0w&bvm=bv.65397613,d.bmk

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+