For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मस्ती के मूड में RCB, कोहली ने पंजाबी गाना गाते हुए किया भांगड़ा

नई दिल्ली। इस बार आईपीएल यूएई में करवाया जा रहा है जहां खिलाड़ी ना सिर्फ जबरदस्त प्रदर्शन कर फैंस का दिल खुश कर रहे हैं, बल्कि खाली समय निकालकर दुबई में मस्ती कर भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आए दिन खिलाड़ी अपनी वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(आरसीबी) के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो सामने आया है जो खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सभी खिलाड़ी मस्ती के मूड में दिखे, जिसमें कप्तान विराट कोहली पंजाबी गाना गाते हुए भांगड़ा भी करते दिखे।

दरअसल, फ्रेंचाइजी द्वारा शेयर किए गए वीडियों में आरसीबी के सभी खिलाड़ी खाली समय निकालकर खेलते हुए व गाने गाते हुए दिखे। वीडियो के शुरूआती पल में आप देख सकते हैं कि कैसे ये पूरी टीम आपस में एक वाॅलीबाॅल मैच खेल रही है, वो भी स्वीमिंग पूल में। इसके बाद खिलाड़ी गाना गाते हुए दिखे। एबी डिविलियर्स भी इसमें हिस्सा बनें, तो वहीं जब कप्तान कोहली आए तो उन्होंने नवदीप सैनी के साथ मिलकर पंबाजी गाना 'दिल लैगी कुड़ी गुजरात दी' गाया साथ ही भांगड़ा किया।

आरसीबी के खिलाड़ियों की मस्ती का ये वीडियो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अगर आईपीएल सीजन-13 में कोहली आईपीएल के इस सीजन में अबतक कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उनका बल्ला शांत दिख रहा है। तीन मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 18 रन ही आए हैं। कोहली ने अबतक तीन मैचों में 14, 1 और 3 रन की मामूली पारियां खेली हैं, लेकिन उनकी नजरें अब आगे के मैचों पर हैं। कोहली और आरसीबी के फैन्स को भी उम्मीद है कि वह आगे के मैचों में अच्छा परफॉर्म करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ शनिवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।

Story first published: Thursday, October 1, 2020, 15:51 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+