RCB के ज़ख्मों पर ऑलराउंडर एल्बी मार्कल ने लगाया मरहम, बोले बैंटिंग में सुधार की जरूरत
यह भी पढ़ें- बस, इतनी सी बात पर ले लिया संन्यास
उन्होंने कहा, 'हमें सभी 6 मैच जीतने की जरुरत है। बैटिंग में हम जूझ रहे हैं। हमारे बैट्समैन 30 या 40 रन बना रहे हैं लेकिन कोई भी देर तक टिककर 75 या इससे अधिक का स्कोर नहीं बना पा रहा है। यदि आपको लगातार मैच जीतने हैं तो किसी बैट्समैन को बड़ी पारी खेलने की जरुरत है।' मोर्कल ने कहा कि टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शुक्रवार रात की हार के बाद निराश नहीं होना चाहिए और उसे पॉजिटिव बने रहना चाहिए।
उन्होंने कहा, 'सकारात्मक बने रहना महत्वपूर्ण है। हमें इस तरह की हार से निराश नहीं होना चाहिए।' मोर्कल ने कहा कि अगले 6 मैच जीतकर प्ले ऑफ के लिए क्वॉलिफाई करना टीम के हाथ में है। उन्होंने कहा, 'टी20 क्रिकेट में 30 या 50 रन से हारना बड़ी हार होती है। अब सब कुछ हमारे हाथ में है। यदि हम अगले 6 में से 5 मैच भी जीत जाते हैं तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे और उसके बाद कुछ भी हो सकता है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
