विराट कोहली की कमाई आपको कर देगी दंग, जानिये कितनी है आय
लखनऊ। विराट कोहली मौजूदा समय के सबसे मजबूत बल्लेबाज के तौर पर देखे जाते हैं। वह टेस्ट टीम के कप्तान के अलावा सीमित ओवरों में भी टीम इंडिया के कप्तान हैं। आईपीएल में वह आरसीबी की कमान संभाल रहे हैं। विराट कोहली ने अंडर-19 टीम में विश्वकप विजेता टीम की भी अगुवाई की थी। यही नहीं मौजूदा समय में वह सबसे चर्चित और लोकप्रिय क्रिकेटर के तौर पर जाने जाते हैं। कोहली फुटबाल के भी शौकीन हैं और उन्होंने इसमें निवेश भी किया है।
Viral Video: जब 'डैडी' गेल से विराट के साथ मिलाया ताल से ताल
अगर कोहली के सभी निवेशों पर नजर डालें तो वर्ष 2016 में कोहली की कुल संपत्ति 46 मिलियन डॉलर है। जबकि वार्षिक आय 3.1 मिलियन डॉलर है। यानि हर वर्ष वह 3054374700 रुपए है, यानि हर माह उनकी आय 254531225 रुपए है। थोड़ा आंकड़ो को और बांटे तो वह हर मिनट 5811 रुपए कमा रहे हैं।
जनवरी 2015 के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने पेप्सिको, बूस्ट, मंच, क्लियर हेयर केयर, रॉयल चैलेंज, अडिडास, एमआरएफ, मैटल, ओकले, टीवीएस, विक्स, फास्टट्रैक, संगम सूटिंग्स, फेयर एंडल लवली, हर्बलाइफ, फ्लायिंग मशीन, रेड चीफ, टोयोटा, सेलकॉन मोबाइल, सिंथॉल और 3सी कंपनी के साथ करार किया।
जानिये अजहर, धोनी और सचिन में से किस फिल्म का इंतजार है कोहली को
वर्ष 2013 में कोहली की ब्रांड अंबेसडर वैल्यू 100 करोड़ रुपए थी। जबकि वर्ष 2014 में अमेरिकी कंपनी ने उनकी वैल्यू 56.4 मिलियन डॉलर आंकी थी। एमआरएफ के साथ उनकी डील को भारत में सबसे महंगी डील के तौर पर देखा जाता है। यही नहीं स्पोर्ट्सप्रो मैगजीन ने कोहली को लुईस हैमिल्टन के बाद दूसरा सबसे महंगा ब्रांड बताया था।
जबकि उनसे नीचे बोल्ट, रोनाल्डे मेस्सी जैसे सितारे हैं। कोहली ने कपड़ों के ब्रांड में भी निवेश किया है। उन्होंने यूपीएसएल के रॉग ब्रांड में निवेश किया है। इसके अलावा 90 करोड़ रुपए उन्होंने जिम और फिटनेस के क्षेत्र में निवेश किये हैं। वह यूएई रॉयल्स के सहम मालिक भी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
