For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना से लड़ने के लिए RCB की मलू कंपनी डियाजियो ने की 45 करोड़ की मदद

नई दिल्ली। कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने भारत में तूफान ला दिया और कई परिवारों को प्रभावित किया। हर दिन लाखों नए मामले दर्ज किए गए, वहीं हजारों लोगों ने जानलेवा वायरस से अपनी जान भी गंवाई। अच्छी बात यह है कि कई प्रमुख हस्तियां और संगठन इस कठिन समय में जरूरतमंद लोगों का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। अब, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) भी महामारी के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों की मदद करने के अभियान में शामिल हो गई है।

आरसीबी की मूल कंपनी डियाजियो ने भारत में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के एक जिले में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 45 करोड़ रुपए दान करने का ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी मालिकों ने लंबे समय तक ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाने के लिए 21 जिलों के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने अन्य 15 शहरों में बिस्तर क्षमता बढ़ाने के लिए 16 बिस्तरों वाली मिनी-अस्पताल इकाइयां भी प्रदान की हैं।

डियाजियो इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ आनंद कृपालु ने नेक कदम की बात करते हुए कहा कि कंपनी इस कठिन समय में भारतीय नागरिकों के साथ खड़ी होना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि डियाजियो मुख्य रूप से भारत के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में अस्पताल के बिस्तर और ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स प्रदान करेगा।

उम्मीद है कि हमारा योगदान हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में जाएगा
आनंद कृपालु ने कहा, "ऐसे समय में जब देश एक अभूतपूर्व मानवीय संकट का सामना कर रहा है, हम सरकार के प्रयासों का समर्थन करना चाहते हैं और भारत के नागरिकों के साथ खड़े होना चाहते हैं। लंबी अवधि के चिकित्सा बुनियादी ढांचे विशेष रूप से अस्पताल के बिस्तर और ऑक्सीजन में आत्मनिर्भरता की सबसे ज्यादा जरूरत है और हमें उम्मीद है कि हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में हमारा योगदान भारत में एक भूमिका निभाने में मदद करेगा।''

इस संकट में नागरिकों की मदद के लिए क्रिकेट बिरादरी के कई सदस्य आगे आए हैं। जहां विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने COVID-19 राहत के लिए एक फंडराइजर की शुरुआत की, वहीं हनुमा विहारी के पास आम लोगों की जरूरतों के लिए 100 सदस्यों की एक टीम है। हार्दिक पांड्या और शिखर धवन जैसे लोगों ने भी जरूरतमंदों को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर दान किए हैं।

Story first published: Monday, May 24, 2021, 16:13 [IST]
Other articles published on May 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+