नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के विस्फोटक क्रिकेटर क्रिस गेल अब पापा बनने जा रहे हैं उनकी पत्नी नताशा बैरिज की डिलेवरी अब कभी भी हो सकती है। इसी कारण गेल अपने वतन वेस्टइंडीज के लिए निकल गये हैं।
36 साल के क्रिस गेल ने अपने इंस्टग्राम पेज पर इस खुशी का जिक्र किया है उन्होंने वहां लिखा है कि मैं रास्ते में हूं, बेबी।
गेल के जमैका चले जाने के कारण अब वो 20 अप्रैल और 22 अप्रैल में होने वाले आईपीएल मुकाबले में नजर नहीं आयेंगे जिसकी कमी उनकी टीम आरसीबी को अखरेगी। उम्मीद है कि वो 25 अप्रैल को होने वाले मैच में मैदान पर नजर आयेंगे।