For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली और शेर की फोटो में निकालना था फर्क, युजवेंद्र चहल ने किया मजेदार कमेंट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 13वां सीजन 19 सितंबर को शुरू होने जा रहा है। सभी टीमें खिताब जीतने की तैयारियों में जुट चुकी हैं। फ्रेंचाइजियों ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाड़ियों की प्रशंसा करना शुरू कर दिया। हाल ही में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के ट्विटर पर कप्तान विराट कोहली की फोटो सामने आई, लेकिन उनके साथ शेर की फोटो भी रही। मजेदार बात ये रही कि फ्रेंचाईजी ने इस फोटो में फर्क बताने को कहा, जिसका जवाब युजवेंद्र चहल ने मजेदार तरीके से दिया।

RCB ने शेयर की तस्वीर

RCB ने शेयर की तस्वीर

आरसीबी नेइस तस्वीर को शेयर करते हुए आरसीबी ने लिखा- आप इन दोनों तस्वीरों में फर्क खोजिए, क्योंकि हम तो नहीं ढूंढ पा रहे हैं। इस तस्वीर पर युजवेंद्र चहल ने भी मजेदार कमेंट किया। चहल ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ''फर्क हम्ममम... पहली तस्वीर कपड़ों के साथ है और दूसरी तस्वीर बिना कपड़ों के।'' इस तस्वीर पर फैन्स ने भी कई मजेदार कमेंट किए हैं।

टीम के मुख्य चेहरा हैं कोहली

कोहली आरसीबी के मुख्य चेहरा हैं जो 2013 से टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। कोहली 2008 में आरसीबी के साथ जुड़े थे और तब से इसी टीम का हिस्सा हैं। इस तरह कोहली आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने हर सीजन में सिर्फ एक ही फ्रैंचाइजी के लिए खेला है। हालांकि उनकी टीम एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है।

ऐसा है IPL करियर

ऐसा है IPL करियर

बता दें कि विराट कोहली अबतक आरसीबी को कोई खिताब नहीं जितवा पाए हैं, लेकिन इस बार उनकी कोशिश यूएई में आईपीएल 2020 चैंपियन बनने की होगी। विराट ने आईपीएल के पिछले सीजन में 14 मैचों में 33.14 की औसत से 464 रन बनाए थे। आईपीएल में अबतक विराट 177 मैचों में 37.84 की औसत से 5412 रन बना चुके हैं। विराट आईपीएल में 5 शतक और 36 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

Story first published: Tuesday, August 11, 2020, 17:35 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+