नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 3 मई तक स्थगित होते ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम का ट्विटर पर खूब मजाक उड़ रहा है। आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च को शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने बुधवार फैसला लिया कि आईपीएल को अनिश्चितकाल काल के लिए स्थगित किया है। इसकी जानकारी सभी फ्रेंचाइजियों को दे दी गई है।
महामारी से निपटने के लिए देश में 3 मई तक लाॅकडाउन किया गया है। इस फैसले के साथ ही इस टूर्नामेंट को अप्रैल- मई में लीग के कराए जाने की संभावना नहीं बची है। इससे पहले मंगलवार को बीसीसीआई ने आठों फ्रेंचाइजी और प्रसारकों समेत सभी संबंधित पक्षों को सूचित कर दिया था कि लीग स्थगित की जा रही है, रद्द नहीं। आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरू होना था, जो 24 मई तक चलने वाला था, लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस ने भारत में अपने पैर जमाने शुरू कर दिए, जिसकी वजह से इस लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया।
जहां अन्य देशों में कई टूर्नामेंट अगले साल के लिए स्थगित किए गए हैं या फिर रद्द कर दिए गए हैं तो वहीं बीसीसीआई को अभी भी उम्मीद है कि हालात सुधरने के बाद साल के अंत में टूर्नामेंट करवाया जा सकता है। अगर आईपीएल नहीं होता है तो बीसीसीआई को करोड़ों का नुकसान होगा। ऐसे में बीसीसीआई नुकसान नहीं चाहती। हिलाजा वह भारी नुकसान को देखते हुए आईपीएल के 13वें सीजन के आयोजन का नया तरीका तलाश रही है। यही कारण है कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को अभी तक पूरी तरह से रद्द नहीं किया है। ऐसी अटकलें भी लगी थी कि कि बीसीसीआई जुलाई में मैदान पर बिना दर्शकों के मौजूदगी के ही आईपीएल 13 का आयोजन करवाने पर विचार कर रही है। लेकिन अब ऐसा भी नहीं होगा, क्योंकि महामारी पर लगाम कसने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।
lets Take care of this first pic.twitter.com/datgeMx1hA
— ALLU🐍 (@ind_Cyborg) April 15, 2020
ऐसे में अब टूर्नामेंट के इस साल ना होने की उम्मीदें बढ़ रही हैं। आईपीएल पहले 15 अप्रैल के लिए स्थगित किया गया था। मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि हालात सुधरेंगे लेकिन मंगलवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाॅकडाउन आगे बढ़ाया। इसी के साथ आईपीएल होने की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिर गया, इसपर लोगों ने भी सोशल मीडिया के जरिए बीसीसीआई व आरसीबी ट्रोल करना शुरू कर दिया।
आए ऐसे कमेंट्स-
#IPL2020 pic.twitter.com/PU6yKwbXym
— Rahul Koyalkar™ (@koyalkar_77) April 15, 2020
Rcb : pic.twitter.com/bKypW9T92f
— BekaarAadmi🚶 (@BekaarAaadmi) April 15, 2020
— Aparna 🌻 (@AppeFizzz) April 15, 2020
RCB ka dream postponed😭😹😂
— Baba Natekar🌈 (@BabaNatekar) April 15, 2020
— Affan (@Affan_Suri) April 15, 2020
Virat kohli right now. pic.twitter.com/IAQX5jADYQ
— #StayAtHome GROOT🇮🇳 (@swopnilsahu) April 15, 2020