For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs CSK: जानें कौन हैं एन जगदीशन जिसे 2 साल के इंतजार के बाद मिला डेब्यू का मौका

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के13वें सीजन का 25वां मैच आज दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम एक दूसरे का मुकाबला करने उतरी हैं। दुबई में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और आज के मैच में क्रिस मॉरिस को मौका दिया है। वहीं सीएसके की टीम ने भी आज के मैच में केदार जाधव को बाहर बिठा कर एक ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया है जो कि सीएसके की टीम के साथ 2 साल से जुड़ा है लेकिन पहली बार आज के मैच में डेब्यू करने का मौका मिला है।

और पढ़ें: RCB vs CSK: विराट ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी, केदार जाधव बाहर

सीएसके की टीम में वैकल्पिक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किये गये तमिलनाडु के युवा खिलाड़ी नारायण जगदीशन को आखिरकार इस लीग में 2 सीजन के इंतजार के बाद डेब्यू करने का मौका मिल ही गया है।

और पढ़ें: T20 क्रिकेट में खुशदिल शाह ने पाकिस्तान के लिये जड़ा सबसे तेज शतक, लगाये 9 छक्के, 8 चौके

2 साल से कर रहे डेब्यू का इंतजार

2 साल से कर रहे डेब्यू का इंतजार

उल्लेखनीय है कि सीएसके की टीम ने एन जगदीशन को साल 2018 में 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था लेकिन इसके बाद से उन्हें टीम के लिये खेल पाने का मौका नहीं मिला है और लगातार 2 सीजन के इंतजार के बाद आखिरकार इस बल्लेबाज को आरसीबी के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला है। इस साल सीएसके के लिये काफी परेशानियां रही हैं, सुरेश रैना की गैर मौजूदगी और मध्यक्रम में केदार जाधव की खराब बल्लेबाजी के चलते एन जगदीशन को आखिरकार प्लेइंग 11 में जगह मिली है। ऐसे में एन जगदीशन इस मौके को भुना कर अपनी काबिलियत और टीम में जगह दोनों ही पक्की करना चाहेंगे।

घरेलू स्तर पर खुद को किया है साबित

घरेलू स्तर पर खुद को किया है साबित

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन (narayan jagadeesan) ने घरेलू स्तर पर अपने आपको साबित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है और बताया है कि वह टीम के लिये कितने उपयोगी साबित हो सकते हैं खासतौर से जिस तरह की परिस्थितियों में सीएसके के लिये यह सीजन बीत रहा है।

साल 2016 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने वाले तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और अपने पहले ही मैच में मैन ऑफ दम मैच बने।

ऐसा रहा है नारायण का करियर

ऐसा रहा है नारायण का करियर

आपको बता दें कि घरेलू स्तर पर नारायण अब तक 23 फर्स्‍ट क्‍लास और लिस्‍ट ए मैच खेल चुके हैं जबकि 22 टी20 मैच में भी उन्होंने शिरकत की है। इस दौरान उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 4 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से कुल 1174 रन बनाये हैं, जिसमें उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 183 रनों की रही। नारायण ने यह पारी इसी साल राजकोट के मैदान पर सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए लगाई थी। वहीं लिस्‍ट ए करियर में नारायण ने 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 790 रन ठोंके हैं। हालांकि टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं है और उन्होंने सिर्फ 305 रन बनाये हैं।

Story first published: Saturday, October 10, 2020, 20:15 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+