For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs KKR: अबुधाबी में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी आरसीबी, जानें कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का एक लंबे कोरोना ब्रेक के बाद फिर से आगाज हो गया है, जिसका पहला मैच चेन्नई और मुंबई की टीमों के बीच दुबई में खेला गया। आईपीएल 2021 के पहले चरण के दौरान बेहतरीन फॉर्म में नजर आयी सीएसके की टीम ने दुबई में भी जीत की लय को बरकरार रखा है, जिसके बाद सोमवार को आरसीबी और कोलकाता नाइट राईडर्स की टीमें अबुधाबी के मैदान पर एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलने उतरेंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरह ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिये भी आईपीएल 2021 का पहला चरण काफी शानदार गुजरा है जिसमें उसने 7 मैच खेलकर 5 में जीत हासिल की और अंकतालिका में 10 अंकों के साथ फिलहाल तीसरे पायदान पर काबिज है। ऐसे में विराट कोहली की टीम जल्दी से जल्दी 2 मैच जीत कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की ओर देख रही है।

और पढ़ें: MI vs CSK: दुबई में जीत के साथ चेन्नई ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, गायकवाड़ के नाम हुई खास उपलब्धि

वहीं पर केकेआर की टीम के लिये यह सीजन अभी तक कुछ खास नहीं बीता है और वो पहले 7 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल कर सकी है और फिलहाल 4 अंकों के साथ 7वें पायदान पर काबिज है। केकेआर की टीम फिलहाल 2014 में किये गये कारनामे को दोहराने की ओर देख रही होगी जहां पर उसने दूसरे फेज के दौरान लगातार 9 मैचों में जीत हासिल कर अपना दूसरा खिताब जीता था। हालांकि केकेआर के लिये यह कर पाना आसान नहीं होगा।

और पढे़ं: MI vs CSK: चेन्नई की बल्लेबाजी के 3 लम्हे जिसने चुराया फैन्स का दिल, वायरल हो रहा है वीडियो

जानें कैसे हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

जानें कैसे हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

आईपीएल 2021 में पहली बार जब इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी तो आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जवाब में कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम महज 166 रन ही बना सकी थी और 38 रनों से मैच हार गई थी।

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में खेले गये मैचों की बात करें तो अब तक दोनों 27 बार एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं और जीत का अंतर बेहद करीबी रहा है। जहां केकेआर की टीम ने 14 बार जीत हासिल की है तो वहीं पर आरसीबी की टीम ने भी 13 बार पटखनी दी है। हालांकि दोनों टीमों के बीच खेले गये पिछले 5 मुकाबलोंं की बात करें तो केकेआर की टीम को महज एक बार ही जीत मिली है जबकि आरसीबी ने 4 बार उसे हराया है। केकेआर ने आरसीबी की टीम को आखिरी बार आईपीएल 2019 के लीग स्टेज के दूसरे मैच में हराया था, जहां पर उसने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

अबुधाबी के पिच की बात करें तो यह तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद दे सकता है तो वहीं पर केकेआर के लिये यह घर जैसा ही महसूस होगा क्योंकि उसने इस वेन्यू पर खेले गये पिछले 7 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि केकेआर को संभल कर रहना होगा क्योंकि यह वही पिच है जहां पर आरसीबी की टीम के सामने केकेआर 84/8 के स्कोर पर सिमट गई थी। अबुधामी में काफी गर्मी और उमस भी देखने को मिलेगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर रनों का पीछा करने के लिये जाती हुई नजर आ सकती है।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन: देवदत्त पाड्डिकल, विराट कोहली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वानिंदु हसारंगा, शाहबाज अहमद, काइल जैमिसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन: नितीश राणा, शुबमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, टिम साउथी, सुनील नरेन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

Story first published: Monday, September 20, 2021, 15:48 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+