For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में पहली बार RCB ने जीते पहले तीन मुकाबले, KKR के खिलाफ जीत रही बहुत खास

चेन्नईः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बहुत ही बेहतरीन शुरुआत इस सीजन की कर चुकी है। आईपीएल के 13 साल के इतिहास में आरसीबी ने पहली बार सीजन के शुरुआती तीन मैच जीते हैं। उन्होंने इससे पहले मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों को हराया था। इस मैच के हीरो रहे ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स जिन्होंने क्रमशः 78 वह 76 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था लेकिन वह बतौर ओपनर 5 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद रजत पाटीदार भी चक्रवर्ती के उसी ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गए। जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल व देवदत्त पडिक्कल के बीच शानदार साझेदारी हुई।

इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े जिसमें देवदत्त पार्टिकल के नाम 28 गेंदों पर 25 रन थे। देव को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया जबकि उनका कैच राहुल त्रिपाठी ने लिया। इसके बाद बैटिंग के लिए एबी डिविलियर्स आए और दोनों ही छोर से चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल गई। ग्लेन मैक्सवेल ने आउट होने से पहले 49 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली जिसमें 3 छक्के व नौ चौके शामिल थे। इसके अलावा दूसरे छोर पर लगातार रनों की बौछार जारी रही जिसमें एबी डिविलियर्स ने 34 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली। डिविलियर्स ने 9 चौके व तीन छक्के लगाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए जबकि पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिया। प्रसिद्ध कृष्णा भी अच्छे रहे जिन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया। हरभजन सिंह कुछ नहीं कर पाए क्योंकि उन्होंने चार ओवर में 38 रन दिए और कोई भी विकेट नहीं लिया। आंद्रे रसेल की सबसे ज्यादा पिटाई हुई जिन्होंने 2 ओवर में 38 रन दिए। इसके अलावा शाकिब अल हसन ने 2 ओवर में 24 रन लुटाए। इन सबके चलते आरसीबी का स्कोर 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन का स्कोर बनाने में कामयाब रही।

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी जब शुरू हुई तो शुभ्मन गिल व नीतीश राणा ने ठीक-ठाक बैटिंग की लेकिन गिल 9 गेंदों पर 21 रन बनाकर जैमिसन का शिकार हो गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी भी जल्द ही चलते बने जिन्होंने 20 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया और वह वाशिंगटन सुंदर के शिकार हुए। नीतीश राणा ने अपने पहले दो मैचों में अर्धशतक लगाया था लेकिन वह इस मुकाबले में 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर चहल का शिकार हुए। इसके बाद मोर्गन और दिनेश कार्तिक के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन कार्तिक 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर चहल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद मोर्गन के जाने की बारी थी जिन्होंने हर्षल पटेल की गेंद पर आउट होने से पहले 23 गेंदों पर 29 रन बनाए।

शाकिब अल हसन और आंद्रे रसेल ने एक साझेदारी करने की कोशिश की जिसमें अंतिम ओवरों में चहल की 6 गेंदों पर 20 रन भी बने लेकिन शाकिब अपनी पारी ज्यादा लंबी नहीं खींच सके और 25 गेंदों पर 26 रन बनाकर जैमिसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। आंद्रे रसेल ने अंत में कोशिश की लेकिन वह बहुत ही नाकाफी साबित हुई। वे भी हर्षल पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए जबकि उन्होंने 20 गेंदों पर 3 चौके व दो छक्के जड़ते हुए 31 रन बनाए। आरसीबी के गेंदबाजों की बात करें तो हर्षल पटेल सबसे शानदार साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। युजवेंद्र चहल अच्छे थे और उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। जैमिसन ने 3 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज बहुत ही शानदार थे जिन्होंने 3 ओवर में 17 रन दिए हालांकि उनको कोई विकेट नहीं मिला।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 19:53 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+