For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB vs KKR: कोहली बड़े रिकॉर्ड से केवल 56 रन दूर, 100 छक्के पूरे कर सकते हैं मैक्सवेल

चेन्नईः आईपीएल 2021 सीजन में 18 अप्रैल का दिन खास है क्योंकि इसके साथ ही डबल हेडर का दौर भी शुरू हो गया है। डबल हेडर में दिन में दो मुकाबले होते हैं और आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ पहले डबल हेडर में खेलने जा रही है। यह मुकाबला दोपहर को भारतीय समय अनुसार 3:30 पर शुरू हो जाएगा। चेन्नई के एम ए चिदंबरम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में आरसीबी की टीम बहुत बेहतर स्थिति में लग रही है तो वही केकेआर की टीम पिछला मुकाबला तब हारी थी जब जीत लगभग पक्की हो चुकी थी।

विराट कोहली की टीम ने अभी तक लगातार दो मुकाबले जीते हैं लेकिन उनको जीत की हैट्रिक लगाने के लिए काफी बेहतर खेलना होगा। अभी तक दोनों टीमों के बीच हुए आईपीएल मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 मैच जीते हैं और 14 मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली है। पिछले सीजन और हालिया फॉर्म की बात करें तो विराट कोहली की टीम मोर्गन की टीम पर काफी हावी है क्योंकि पिछले सीजन में भी आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दोनों मुकाबलों में बहुत आसानी से हराया था।

आइए इस मुकाबले में बनने वाले कुछ रिकॉर्ड पर चर्चा कर लेते हैं। विराट कोहली को आईपीएल इतिहास में 6000 रन पूरे करने वाला खिलाड़ी बनने के लिए केवल 56 रनों की दरकार है। अगर वे ऐसा कर पाते हैं वे लीग के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने अपने 6000 रन पूरे किए।

ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अच्छी खरीद साबित हुए हैं और वे काफी महंगे भी बिके थे। मैक्सवेल को आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए चार और छक्कों की जरूरत है। इससे पहले कल हुए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में किरोन पोलार्ड ने अपनी 200 छक्के पूरे किए हैं।

बात करते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की, जिनको आईपीएल 1000 रन पूरा करने के लिए 13 रनों की जरूरत है। शुभमन गिल केकेआर की टीम में आते हैं और अभी भी बहुत ज्यादा आक्रामक या बड़ी पारी नहीं खेलते दिखाई दिए लेकिन उन्होंने स्थिरता दिखाई है और वे ऑउट ऑफ फॉर्म नहीं लगे हैं।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 12:02 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+