For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: मयंक अग्रवाल को बोल्ड मार चहल ने रचा इतिहास, T20 में लगाया विकेटों का दोहरा शतक

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 31वां मैच शारजाह के मैदान पर खेेला जा रहा है, जहां पर आरसीबी की टीम का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से हो रहा है। आज के मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपनी 48 रनों की पारी के दम पर 6 विकेट खोकर 171 रन बनाये और पंजाब के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं इसका पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 8 ओवर 78 रन जोड़ने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2020 : कोहली ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

पंजाब के लिये सलामी बल्लेबाजी करने आये मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 78 रन जोड़े, जिसमें मयंक अग्रवाल ने 25 गेंद में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली तो वहीं मयंक अग्रवाल ने 32 रनों का योगदान दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: शारजाह में नहीं चला RCB के खिलाड़ियों का बल्ला, फिर भी बना डाले 171 रन

चहल ने टी20 क्रिकेट में पूरे किये 200 विकेट

चहल ने टी20 क्रिकेट में पूरे किये 200 विकेट

वहीं आरसीबी की टीम के लिेये युजवेंद्र चहल ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई। चहल ने इसके साथ ही टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चहल ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर टी20 क्रिकेट में 200 विकेट के आंकड़े को पूरा किया और भारत के लिये यह कारनामा करने वाले पांचवे गेंदबाज बन गये।

चहल से पहले यह खिलाड़ी भी ले चुके हैं 200 विकेट

चहल से पहले यह खिलाड़ी भी ले चुके हैं 200 विकेट

युजवेंद्र चहल से पहले टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरा करने वाले खिलाड़ियों में पीयूष चावला ( 257 विकेट), अमित मिश्रा (256 विकेट), आर अश्विन (242) और हरभजन सिंह (235) का नाम शामिल है जिन्होंने 200 विकेट लेने का काम किया है। मजे की बात यह है कि इस फेहरिस्त में शामिल सभी भारतीय गेंदबाज स्पिनर ही हैं।

मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर हासिल किया यह रिकॉर्ड

मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर हासिल किया यह रिकॉर्ड

वहीं ओवरऑल बात करें तो चहल टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरा करने वाले 38वें गेंदबाज बने हैं। टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो का है जिन्होंने इस प्रारूप में 511 विकेट हासिल करने का काम किया है, जबकि लसिथ मलिंगा 390 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

गौरतलब है कि 8वें ओवर की 5वीं गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चहल की गेंद पर छक्का लगाया था जिसकी अगली ही गेंद पर चहल ने मयंक अग्रवाल को बोल्ड कर अपना बदला ले लिया और वापस पवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही चहल के नाम टी20 का बड़ा रिकॉर्ड भी हो गया है।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 0:49 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+