पुणे। भले ही एलिमिनेटर मैच में विराट कोहली की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को चारों खाने चित्त कर दिया हो लेकिन इस मैच के दौरान विराट कोहली ने अपनी सबसे हसीन दोस्त अनु्ष्का का दिल जरूर तोड़ दिया। जानते हैं कैसे तो सुनिए..
दरअसल इसमें किसी को शक नहीं कि विराट कोहली पर एलिमिनेटर मैच का दवाब था,ऐसे में जब वो क्रिस गेल के साथ ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे तो उनका चेहरा काफी सीरयस था। लोग कोहली-कोहली चिल्ला रहे थे लेकिन विराट ने किसी भी आवाज पर रिस्पांस नहीं दिया और खेलने लगे। आम तौर पर ऐसा होता नहीं है।